
मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े शनिवार को मुंबई में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के कार्यालय में आर्यन खान ड्रग केस में 25 करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली की मांग के संबंध में जांच में शामिल होने पहुंचे. इस मामले में वानखेड़े से यह पहले दौर की पूछताछ होगी और सीबीआई सूत्रों ने कहा है कि उनसे कई सवाल पूछे जाएंगे. इससे एक दिन पहले बंबई हाईकोर्ट ने सीबीआई को वानखेड़े के खिलाफ 22 मई तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था. सूत्रों के मुताबिक समीर वानखेड़े से सीबीआई ने जो 15 सवाल किए वो ये हैं-
- आपने शाहरुख खान से कितनी बार कॉल पर बात की?
- क्या शाहरुख खान से अपनी मुलाकात हुई थी और अगर हुई थी तो कितनी बार?
- शाहरुख खान की आप किस प्रकार से मदद करने की बात कह रहे थे?
- मैसेज में शाहरुख किस हेल्प के लिए आपको थैंक्स बोल रहे थे?
- 18 करोड़ की डील के बारे में क्या-क्या जानकारी आपके पास थी?
- आर्यन खान को एकदम अंत में गिरफ्तार क्यों किया गया?
- गिरफ्तारी के बाद शाहरुख की मैनेजर पूजा डडलानी से आपकी कितनी बार बात हुई थी?
- अपने महज कुछ ही महीनों में 7 बार विदेश यात्राएं की, किसके खर्चे पर इन यात्रियों पर गए?
- आपकी प्रॉपर्टी आपकी सैलरी से बहुत ज्यादा है? इन प्रॉपर्टीज के पैसे कहां से आए?
- आपके पास लाखों की घड़ियां हैं, उसके पास कहां से आए?
- 50 लाख रुपये में से 12 लाख रुपये आपको दिए जाने का आरोप है, क्या कहना है इस पर.
- किरण गोसावी और प्रभाकर साइल जब 50 लाख लेने गए थे तो उस दौरान फोन पर आपसे बातचीत होने का आरोप है, इस पर क्या कहना है?
- 27 लोगों की लिस्ट में सिर्फ 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. बाकियों को छोड़ने के एवज में पैसे लेने का आप पर आरोप है. इस पर क्या कहना है?
- आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद पूजा डडलानी से पैसों की डील करने के पीछे आपका हाथ होने का आरोप है. इस पर क्या कहना है?
- किरण गोसावी ने आपके कहने पर पर डील की. इस आरोप पर क्या कहना है?
.
Tags: CBI, CBI Probe, Mumbai News, Sameer Wankhede
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 15:14 IST
Author: Up Head Line
Views: 28








