Rs 2000 Notes Ban: उदयपुर के व्यापारियों का दावा, सोना-चांदी और प्रॉपर्टी की कीमतों में आएगी तेजी से उछाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उदयपुर. आरबीआई ने 2000 हजार की नोट के सर्कुलेशन पर रोक लगा दी है. इसके बाद इसका सीधा असर आदमी की जेब पर एक बार फिर से पड़ने वाला है. उदयपुर शहर के व्यापारियों का कहना है की आम जनता के पास तो 2 हजार के नोट है ही नहीं, जिन लोगो ने यह नोट रख रखे है उनके लिए सरकार की ओर से 130 दिन का समय दिया गया है, वह बहुत ज्यादा है और इस समय में वह इसे सोने ,चांदी डायमंड और विदेशी करेंसी में बदल देगे. जिससे इन सभी के भावों में उछाल आएगा.

सोने, चांदी और प्रॉपर्टी के रेट में होगा इज़ाफा
उदयपुर के व्यापारियों का कहना है कि सोने चांदी और प्रॉपर्टी के रेट में इस नोट बंदी के बाद एक बार फिर से उछाल देखने को मिलेगा. इसका सीधा असर मध्यमवर्गीय लोगों पर पड़ने वाला है. सोने का भाव लगातार आसमान छू रहा है वह आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है. जिन लोगों को अपनी बेटियों की शादी करानी है. वह भी सोना खरीदने में असमर्थ रहेंगे वही प्रॉपर्टीज की रेट भी लगातार बढ़ती जा रही है.

130 दिन का समय बहुत अधिक
19 मई 2023 यानी करीब 6 साल बाद RBI ने 2000 रुपए का नोट सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान कर दिया है. हालाकि 30 सितंबर 2023 तक 2000 के नोट को बैंक में जमा करा सकते है. व्यापारी जीतेंद्र कालरा ने बताया की यह नोट केवल बड़े व्यापारियों और धन्ना सेठों के पास जो इन दिनों में अपने पैसे को बदल देगे जिसका उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पुराने नोट बंद होने से अचानक करेंसी रिक्वॉयरमेंट बढ़ा और रिजर्व बैंक ने RBI एक्ट 1934 के सेक्शन 24 (1) के तहत 2 हजार रुपए के नोट छापने शुरू कर दिए. इससे करेंसी शॉर्टेज तो पूरा हो गया, लेकिन नई समस्या पैदा हो गई.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 15:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें