आ रही है नई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, सस्ते में होगा हाई स्पीड ट्रेन में सफर, 240 की होगी रफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 16 कोच का होगा.
ये ट्रेन लंबी दूरी के लिए चलाई जाएगी.
वंदे भारत के स्लीपर कोच एल्युमिनियम के बनाए जाएंगे.

नई दिल्ली. रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अब रेलवे जल्द ही वंदे भारत ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़ने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) के मुताबिक मार्च 2024 तक वंदे भारत का स्लीपर वर्जन बनकर तैयार हो जाएगा. बता दें कि सरकार लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने के लिए इनमें स्लीपर कोच जोड़ने पर काम कर रही है. अभी तक देश में जिन वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है वे सभी चेयर कार वर्जन है. अब इसका स्लीपर वर्जन भी आ रहा है जो कि चेयर कार की तरह ही बेहद खास होगा.

वंदे भारत के स्लीपर कोच एल्युमिनियम के बनाए जाएंगे. इसे 220 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से चलने के लिए बनाया जाएगा. जबकि पटरी पर ये 200 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ेगी. रेल मंत्री ने कहा कि पांच सौ किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए मंत्रालय वंदे भारत में स्लीपर की भी योजना पर काम कर रहा है. बहुत जल्द लोग वंदे भारत में लोग स्लीपर क्लास का भी आनंद उठाएंगे. उन्होंने कहा कि जून के अंत तक पूरे देश को वंदे भारत से जोड़ दिया जाएगा. मंत्रालय 400 वंदे भारत का संचालन करेगा. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को भी जल्द ही वंदेभारत की सौगात दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: इस कारण से प्लेन में Flight Mode पर करवाया जाता है फोन, न करने पर हो सकती है दुर्घटना, या है कोई और कारण?

कितने कोच की होगी स्लीपर ट्रेन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 16 कोच का होगा और ये ट्रेन लंबी दूरी के लिए चलाई जाएगी. इन कोचों को रेलवे की फैक्ट्री महाराष्ट्र के लातूर और चेन्नई के आईसीएफ में तैयार किया जाएगा. 200 वंदे भारत ट्रेन बनाने का कांट्रैक्ट जारी कर दिया गया है. सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को 120 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनाने के लिए दिया जाएगा, तो वहीं दूसरे सबसे कम बोली लगाने वाली ट्रेन को 80 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनाने का कंट्रैक्ट मिलेगा.

400 नई वंदे भारत का काम तेजी से किया जा रहा है. वर्तमान में आईसीएफ, चेन्नई में इसका निर्माण किया जा रहा है. अगले चरण में एमसीएफ, रायबरेली में वंदे भारत बनाने की मंजूरी दी जा चुकी है. इसके अलावा, लातूर रेल फैक्टरी और बीएचईएल में वंदे भारत बनाई जाएंगी. जिससे अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत दौड़ने लगेंगी और शेष को रिकॉर्ड समय में बना लिया जाएगा. रेल मंत्री ने बताया कि आगामी 25 मई को दिल्ली-देहरादून के बीच वंदे भारत का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. गुवाहाटी व गोवा के लिए वंदे भारत का ट्रॉयल चल रहा है.

Tags: Indian railway, Indian Railways, Vande bharat, Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें