G7 Summit: PM मोदी बैठे थे कुर्सी पर, तभी अचानक चलकर पास आए बाइडन, फिर यूं लगाया गले, देखें Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का खुल कर गले मिलना विश्व भर में प्रसिद्ध है.  अमगर इस बार जापान में G7 हिरोशिमा शिखर सम्मेलन के दौरान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन चलकर पीएम मोदी के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाया. इसके बाद पीएम मोदी भी अपनी कुर्सी से उठे और  जो बाइडेन से गर्मजोशी से मिले. इतना ही नहीं, पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के साथ गले मिले. पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) के निमंत्रण पर हिरोशिमा में आयोजित जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब प्रधानमंत्री मोदी बैठे होते हैं, उसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन उनके पास पैदल चलकर आते हैं. इसके बाद पीएम मोदी भी सम्मान में अपनी कुर्सी से उठते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं. इसके बाद दोनों एक-दूसरे से गले मिलते हैं. बाइडन के साथ बैठक आज प्रधानमंत्री मोदी की 21 से 24 जून तक अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा से पहले हुई, जहां उनकी मेजबानी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा की जाएगी.

#WATCH जापान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। #G7Summit pic.twitter.com/pZB43z1UMJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2023

पढ़ें- VIDEO: हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे PM मोदी, जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने किया जोरदार स्वागत

वहीं, इससे पहले पीएम मोदी ने हिरोशिमा में कहा कि ‘वैश्विक चुनौतियों से निपटने में जी-7 और जी-20 देशों में सहयोग की भूमिका महत्वपूर्ण है. जियोपॉलिटिकल तनाव की वजह से खाद्य और ऊर्जा आपूर्ति चेन प्रभावित हुई है.’ इसके साथ ही पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर कहा कि हम इंटरनेशनल ऑर्डर पर आधारित राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान का मजबूती से समर्थन करते हैं.

इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जापान की मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि ‘मैं आपको जी7 के शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं. आपने जी7 सम्मेलन में भारत को आमंत्रित किया इसके लिए भी मैं आपका बहुत आभारी हूं. मैंने जो बोधि वृक्ष आपको दिया था, उसको आपने हिरोशिमा में लगाया और जैसे-जैसे वो बढ़ेगा भारत-जापान के संबंधों को मजबूती मिलेगी. ये वह वृक्ष है जो बुद्ध के विचारों का अमरत्व प्रदान करता है.’

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें