इंदौर में यहां मिलता है मूंग पिज्जा, रेट भी कम…सेहत के लिए भी अच्छा, सीखिए रेसिपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिलाष मिश्रा/इंदौर: शहर में खानपान को लेकर तरह-तरह के प्रयोग किए जाते रहे हैं. अब इंदौर में मूंग पिज्जा का एक्सपेरिमेंट लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है और लोग बड़ी संख्या में मूंग पिज्जा का स्वाद चखने के लिए बंसल स्नेक्स हाउस पर पहुंच रहे हैं.

जहां आज के दौर में इटैलियन फूड पिज्जा को सभी पसंद करते हैं. वहीं अगर पिज्जा के स्वाद के साथ आप सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो आपके लिए मूंग पिज़्ज़ा एक बेहतर विकल्प है. यह मूंग पिज्जा पूरी तरह से मूंग के आटे से ही बनाया जाता है.

सबसे पहले मूंग आटे का घोल बनाया जाता है, जिसके बाद उसमें कई सारी वेजिटेबल्स डाली जाती है. इसके बाद तवे पर ढेर सारा बटर लगाया जाता है और मूंग आटे के उस घोल को तवे पर डाला जाता है. इसके ऊपर से धनिया पत्ती, चुकंदर, कई प्रकार के मसाले भी डाले जाते हैं. बता दें कि इस पिज्जा को बनाने में ढेर सारे बटर इस्तेमाल होता है.

सेहत के लिए भी ठीक
मूंग पिज्जा के पूरी तरह से तैयार होने के दरमियान कम से कम 8 से 10 बार इसमें बटर लगाया जाता है. दुकान के मालिक तरंग बंसल ने बताया कि लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर हम मूंग पिज्जा बना रहे हैं. पिज्जा एक ऐसी चीज है जो हर उम्र के व्यक्तियों को पसंद होती है, पर सेहत के नजरिए से ठीक नहीं होती. इसलिए हम मूंग पिज्जा बना रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और जिसे खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग हमारी दुकान में पहुंच रहे हैं.

100 रुपये चीज मूंग पिज्जा
आगे बताया कि हमारी दुकान मे कई प्रकार के मूंग पिज्जा बनाए जाते हैं, जिसमें नॉर्मल मूंग पिज्जा, चीज मूंग पिज्जा और डबल चीज मूंग पिज्जा शामिल है. नॉर्मल मूंग पिज्जा का रेट 80 रुपये और चीज मूंग पिज्जा का रेट 100 रुपये है .

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 13:34 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें