Viral video:चाय पीने आया शख्स! जेब में फटा मोबाइल और कपड़ों में लग गई आग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बिना मोबाइल फोन के हम इन दिनों एक पल भी नहीं बितता. ऑफिस का काम हो या फ‍िर सगे संबंध‍ियों के साथ चैटिंग, हर कोई दिनभर फोन पर लगा नजर आता है. इसकी वजह से कई काम आसान भी हो गए हैं. दिनभर फोन-मैसेज आते रहें, इसके लिए मोबाइल लोग हमेशा अपने पास रखते हैं. जहां भी मौका मिले चार्ज पर लगा देते हैं ताकि बंद न हो जाए. उसे कभी भी स्‍व‍िचऑफ करने के बारे में भी नहीं सोचते. लेकिन इसका नतीजा भयंकर हो सकता है. यकीन नहीं आता तो ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख‍िए.

ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें आप देख सकते हैं कि धोती और सफेद कमीज पहने एक व्यक्ति चाय की दुकान पर आता है. एकदम सादे कपड़े. दुकानदार ने उसे मिट्टी के बर्तन में चाय पिलाई. वह चाय पीने जा ही रहा था कि अचानक उसकी कमीज की ऊपरी जेब में रखा मोबाइल फट गया. आवाज इतनी तेज आई कि यह शख्‍स उछल कर खड़ा हो गया. जेब से मोबाइल निकालकर फेंकने की कोशिश की लेकिन तब तक आग लग चुकी थी. उसके कपड़े जल रहे थे. वह चिल्‍लाता हुआ भागा, जिसे देखकर दुकानदार भी डर गए्. उन्होंने दौड़कर आग बुझाने की कोशिश की. किसी तरह फोन को बाहर निकाला.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें