OMG:खुद के दांत खा गई लड़की, सांस लेना हुआ मुश्क‍िल, आफत में अटकी जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कुछ भी खाते समय बेहद सावधानी की जरूरत होती है. और अगर आपने डेन्चर या नकली दांत लगवाए हों, तब तो और भी. डेंटिस्‍ट कहते हैं कि आपको कठोर या चिप‍च‍िपा खाने से बचना चाह‍िए. इनसे डेन्‍चर के खराब होने का खतरा रहता है. एक शख्‍स ने ऐसा ही कुछ खाने की कोशिश की और उसे साथ क्‍या हुआ, खुद ही देख‍िए. भाग्‍यशाली है कि वह अभी तक जिंदा है.

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताब‍िक, अमेरिका के विस्कॉन्सिन का रहने वाला 22 साल के एक लड़के के दांत खराब हो गए तो उसने चांदी के नकली दांत (डेन्‍चर ) लगवाए. मगर एक दिन वह अजीब दुर्घटना का श‍िकार हो गया. क्यूरियस मेडिकल जर्नल (Cureus medical journal)में पब्‍ल‍िश केस स्‍टडी के अनुसार, वह खाना खा रहा था तभी डेन्‍चर निकलकर उसके गले में फंस गया. इतना ही नहीं, 1.5 इंच का यह नकली दांत इतना अंदर तक चला गया कि उसे सांस लेने में दिक्‍कत होने लगी. दम घुटने लगा. जान जाने तक की नौबत आ गई.

ऑपरेट किया तब जाकर बची जान
युवक को किसी तरह अस्‍पताल ले जाया गया. डॉक्‍टरों ने एक्‍सरे किया तो दंग रह गए. गले में काफी अंदर जाकर डेन्‍चर फंसा हुआ था. फ‍िर एक लचीली ट्यूब डालकर उसे निकालने की कोशिश हुई तो वह और भी अंदर चला गया. बाद में ऑपरेट कर डेन्‍चर को बाहर निकाला गया. तब जाकर इस शख्‍स की जान बच पाई. डॉक्‍टरों ने बताया कि कुछ देर और हो जाती तो दम घुटने की वजह से उसकी मौत तक हो सकती थी. क्‍योंकि सांस बिल्‍कुल भी अंदर बाहर नहीं हो रही थी. फेफड़े के वायुमार्ग में मांसपेशियां कस गई थीं.

केक के साथ डेन्‍चर खा गई
यह पहला मामला नहीं है जब डेन्‍चर की वजह से किसी की जान पर आफत आई हो. मई में टिकटॉक पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक मह‍िला अपने बर्थडे पर केक काट रही थी. तभी उसके नकली दांत केक में गिर गए. हालांकि, गनीमत रही कि उसने केक खाया लेकिन डेन्‍चर उसके गले तक नहीं पहुंचे. टिकटॉक पर वीडियो को 8 करोड़ लोगों ने देखा. हालांकि, कई लोग इसे देखकर हंस भी पड़े.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें