Shani Jayanti 2023 : मंदिरों में गूंजा जय शनिदेव का उदघोष, आज भी होगा पूजन-अर्चन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह/प्रयागराज : भगवान शनि देव के जन्मोत्सव पर प्रयागराज स्थित विभिन्न धार्मिक प्रांगण में जय शनिदेव का उद्घोष चलता रहा. भक्तों की ओर से विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया. शुक्रवार सुबह से शुरू प्रार्थना का कार्यक्रम देर शाम तक चला. खास बात यह है कि शनिवार होने के कारण आज भी पूजन अर्चन किया जाएगा, क्योंकि शनिवार के दिन भगवान शनि की विशेष पूजा की जाती है.

शुक्रवार को फूलपुर तारडीह स्थित शनि धाम मंदिर में भव्य श्रृंगार , दर्शन पूजन और मंत्रों का उच्चारण किया गया. सुबह छह बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे. मंदिर के पुजारी राकेश तिवारी ने आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद शनिदेव का पंचामृत स्नान जलाभिषेक और तेल से भी अभिषेक किया गया.

महाआरती में भक्तों की भीड़
पुजारी राकेश तिवारी ने बताया कि सुबह से ही हवन पूजन करने के लिए भक्तों की आवाजाही लगी रही. शाम को महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंदिर प्रांगण में भव्य तेल के दीपक जलाए गए. इस दौरान भक्तजन भक्ति में ओतप्रोत नजर आए. श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव से सुख और समृद्धि की कामना की.आज शनिवार है जिसके कारण आज भी पूजन अर्चन जारी रहेगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 12:30 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें