दो युवकों के प्रेम प्रसंग के चक्कर में इंटर की छात्रा ने जहर पीकर अपनी जान दे दी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी जिले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो युवकों के प्रेम प्रसंग के चक्कर में इंटर की छात्रा ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। परिजन गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते मे ही छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुच कर जांच पड़ताल में जुट गई। जांच में पता चला कि छात्रा एक लड़के से प्रेम करती थी और दूसरा युवक छात्रा से प्रेम करता था। दूसरा युवक छात्रा की माँ से शादी करने में लिए बात कही तो माँ ने कहा बेटी अभी पढ़ाई करती अभी उसकी शादी की उम्र नही हुई है। इसी बात लेकर युवक रास्ते मे आते जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करता था। इसी बात से परेशान होकर छात्रा ने पानी के बोतल जहर मिलाकर पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नही छात्रा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वह एक युवक का नाम ले रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज कर कार्यवाही में जुट गई। मा की तहरीर पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ कर जेल भेज दिया है।

मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक गांव के व्यक्ति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ी मुश्किल से परिवार की महिला ( मां ) ने अपने बच्चों को प्रविस कर उन्हें पढ़ा लिखा कर योग बनाने की कोशिश कर रही थी। पिछले दिनों से अपने मायके फतेहपुर जनपद गई थी। 17 वर्षीय बेटी ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की है। आरोप है कि बेटी के ननिहाल का रहने वाला आरोपी अनुज द्विवेदी उसे परेशान करता है वह आए दिन मिलने पश्चिम शरीरा के गांव आता था और छात्रा को परेशान करता है। बुधवार को छात्रा ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। परिजन उसे इलाजे के लिए अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते मे छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनुज पुत्र अवधेश द्विवेदी थाना धाता – जनपद फतेहपुर रहने वाले के खिलाफ पुलिस हत्या छेड़खानी सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी अनुज द्विवेदी छात्रा से प्रेम करता था और छात्रा भी उससे प्रेम करती थी। इसी बीच आरोपी अमरदीप तिवारी पुत्र राजेंद्र प्रसाद गोराजू थाना पश्चिम शरीरा के रहने वाला भी छात्रा से प्रेम करता है छात्रा की मां के पास शादी का प्रस्ताव लेकर गया जिस पर मृतका की मां द्वारा यह कहकर इंकार कर दिया गया कि हमारी बेटी अभी पढ़ाई करती है और अभी वह छोटी है। अभी उसकी शादी की उम्र नहीं है फिर भी अमरदीप उसे परेशान रास्ते मे आते जाते समय परेशान और छेड़छाड़ खानी करता। बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे दोनो आरोपी द्वारा छात्रा से मिलकर या पूछा गया कि तुम किससे प्रेम करती हो इस बात पर मृतका छात्रा द्वारा अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। छात्रा इसी बात से परेशान होकर पानी की बोतल में जहार मिलाकर पी लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो दोनों आरोपी अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र में कल एक सूचना आई थी जिसमें बात बताई गई थी एक लड़की ने जहर खा लिया है उसकी मृत्यु हो गई अस्पताल में पुलिस मौके पर गई जांच पड़ताल की उस आधार पर तक लड़की प्रकाश में आया है कि लड़की किसी लड़के से प्रेम करती थी और उस प्रेम संबंध में अपने अंतर्द्वंद के कारण उसने दो-तीन लोगों के सामने जहर पानी में मिलाकर पी लिया है उसकी मृत्यु हो गई है डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए गई है मुकदमा पंजीकृत किया गया है शीघ्र ही जो इसकी विधिक प्रक्रिया है वह पूरी कर ली जाएगी जो युवक का नाम बता रही है उसको अरेस्ट करके पूछताछ की जा रही है जो सच्चाई होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें