जैकी श्रॉफ नहीं, ये एक्टर था ‘हीरो’ के लिए पहली पसंद, 1 गलती और हाथ से निकल गया बड़ा ऑफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 नई दिल्ली.  हिंदी सिनेमा की कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे. सुभाष घई के निर्देशन में बनी साल 1983 में आई फिल्म ‘हीरो’ भी उन्हीं में से एक है. जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) इस फिल्म से रातोंरात स्टार बन गए थे. इसके बाद उनकी किस्मत चमक गई थी. उन्होंने इस फिल्म के बाद कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. लेकिन जैकी इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. सुभाष तो पहले इस फिल्म में अपने चहीते स्टार को लेना चाहते थे. लेकिन बाद में फिल्म जैकी श्रॉफ के हिस्से आई थी.

हिंदी सिनेमा को सुभाष ने ‘हीरो’, ‘जंग,कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘सौदागर’, ‘ख़लनायक’, ‘परदेस’ और ‘ताल’जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. जितने कमाल के वो डायरेक्टर उतने ही कमाल के वो कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं. वह इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को लेकर आए. जिन्हें बाद में लोगों ने खूब प्यार किया और वो रातों रात स्टार बन गए. सुभाष दर्शकों को नब्ज समझते हैं कि उन्हें किस तरह की फिल्में पसंद आएगी. अपने किरदारों के लिए भी वह सोच समझकर एक्टर्स को कास्ट करते थे. यही वजह थी कि उनकी फिल्में ताबड़तोड़ सफलता पा जाती है. जब वह हीरो फिल्म पर काम कर रहे थे तो उन्होंने इस किरदार के लिए भी किसी और हीरो के बारे में सोचा था.

Exclusive: आसानी से नहीं मिलता ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ के कपिल जैसा किरदार: वरुण मित्रा

बड़ी वजह के चलते हाथ से निकली फिल्म
सुभाष गई नई दो फिल्में विधाता और हीरो के लिए किसी और को कास्ट करने के लिए सोचा हुआ था. वो कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त ही थे. जिनके लिए सुभाष घई ने हीरो वाला किरदार तैयार किया था. उस समय संजय दत्त की ड्रग की लत की वजह से विधाता की शूटिंग के दौरान सेट पर दिग्गज कलाकारों शम्मी कपूर और दिलीप कुमार को काफी समय इंतजार करना पड़ता था. और क्योंकि संजय अक्सर सेट पर लेट आते और कभी कभी शूटिंग भी कैंसिल करनी पड़ती थी. जैसे तैसे सुभास घई ने संजय दत्त के साथ फिल्म ‘विधाता’ को खत्म किया और संजय दत्त के इस बर्ताव को देखते हुए उन्होंने ‘हीरो’ में नहीं लिया और जैकी श्रॉफ को कास्ट कर लिया था. इस तरह संजय दत्त के हाथ से एक बड़ा ऑफर निकल गया.

जैकी श्रॉफ बने थे रातोंरात स्टार
साल 1983 में आई फिल्म ‘हीरो’ उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी. इस फिल्म से संजय दत्त को बाहर करने के बाद फिल्म जैकी श्रॉफ को ऑफर की गई थी. हीरो फिल्म में जैकी के अपोजिट मीनाक्षी शेषाद्री लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सूची 1983 में तीसरा स्थान हासिल किया. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और जैकी श्रॉफ का करियर ग्राफ भी बढ़ने लगा था.

बता दें कि सुभाष घई को संजय दत्त की एक्टिंग बहुत पसंद थी यही वजह थी कि वह फिल्म ‘हीरो’ में भी संजय दत्त को ही कास्ट करना चाहते थे. लेकिन फिल्म विधाता से मिले एक्सपीरियंस के बाद सुभाष को लगा कि दोबारा वही परेशानियां ना झेलनी पड़ इसके चलते उन्होंने जैकी श्रॉफ को अपनी इस फिल्म से लॉन्च किया था.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Shah rukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें