HPBOSE 12th Topper List 2023 RELEASED: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी, देखें यहां पूरी डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


HPBOSE 12th Topper List 2023 RELEASED: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं के तीनों स्ट्रीमों का रिजल्ट (HPBOSE 12th Result 2023) जारी कर दिया है. बोर्ड रिजल्ट के साथ 12वीं के टॉपर्स लिस्ट (HPBOSE 12th Topper List 2023) भी जारी कर दिया है. HP Board 12वीं की परीक्षा में तीनों स्ट्रीमों और साइंस में ओजस्विनी उपमन्यु (Ojaswini Upmanyu) टॉपर रही हैं. उन्हें 98.6 प्रतिशत अंक मिले हैं. वहीं वृंदा ठाकुर (Vrinda Thakur) 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर रही हैं, तो आर्ट्स स्ट्रीम में तरनिजा शर्मा (Tarnija Sharma) ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है.

छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे Himachal Pradesh Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर टॉपर्स लिस्ट (HPBOSE 12th Topper List) भी चेक कर सकते है. इसके अलावा छात्र इस लिंक https://hpbose.org/Result.aspx के जरिए भी HPBOSE 12th Topper List 2023 चेक कर सकते हैं. पिछले साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 87,871 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. वर्ष 2022 में हमीरपुर के क्षितिज, कांगड़ा की शगुन और बिलासपुर की अक्षिता ने HPBOSE 12th Result में शीर्ष स्थान के लिए टाई किया था. तीनों टॉपर्स ने कुल 98.6% अंक हासिल किए, जो 493/500 अंकों के बराबर है. हालांकि, आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप 10 में सभी स्थान लड़कियों ने हासिल किए थे.

HPBOSE 12th Topper List 2023 ऐसे करें चेक
HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां HPBOSE 12th Topper List 2023 लिखा हो.
एक PDF फाइल खुलेगी.
HPBOSE 12th Topper List 2023 चेक करें और डाउनलोड करें.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें