OMG: दंपति को चारपाई समेत उठा ले गए 5 अपहरणकर्ता, ग्रामीणों ने मचा दिया गदर, फिर किया वो हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

करौली के मामाचारी थाने इलाके में हुई वारदात
दो लग्जरी कार में सवार होकर आए थे अपहरणकर्ता
पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेशकर भिजवाया जेल

करौली. जयपुर से सटे करौली (Karauli) जिले के मामचारी थाना इलाके में अपहरण का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां सीआईडी इंस्पेक्टर बन ठगी करने वाली गैंग के पांच बदमाशों ने एक दंपति का अपहरण (Couple Kidnapping) करने का प्रयास किया था. हैरत की बात यह है कि आरोपी दंपति को चारपाई समेत उठाकर ले जा रहे थे. लेकिन पति के जाग जाने पर उसने हल्ला मचा दिया. बाद में बदमाशों ने उसे पीट डाला. लेकिन हो हल्ला सुनकर ग्रामीण भी जाग गए. यह देखकर अपहरणकर्ताओं ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए. ग्रामीणों ने उनको पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया.

थानाप्रभारी ओमेन्द्र सिंह ने बताया कि यह वारदात मंगलवार रात को मामचारी थाना इलाके के करसाई गांव में हुई थी. वहां आधा दर्जन बदमाश दो कारों में सवार होकर करसाई की मीना बस्ती स्थित एक घर में घुस गए. वहां एक मकान के अहाते में सो रहे शिवसिंह मीणा और उसकी पत्नी मनीषा को चारपाई सहित उठाकर ले जाने लगे. शोर सुनकर आईपीएल मैच देख रहे युवा और अन्य ग्रामीण बाहर आ गए.

ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस को सौंपा
उन्होंने बदमाशों को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने मामचारी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच बदमाशों को थाने ले आई. पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सीआईडी इंस्पेक्टर बनकर भोले-भाले लोगों से रुपये ऐंठते थे. मामले में पुलिस ने पीडि़त शिव सिंह मीणा की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है.

आपके शहर से (करौली)

पांचों आरोपियों को जेल भेजा
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनको कोर्ट में पेश किया. वहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. घटना से गांव में रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. घटना में पीड़ित शिव सिंह के चोटिल होने के कारण उसे करौली हॉस्पिटल पहुंचाया गया. वहां उसका इलाज किया गया है. उल्लेखनीय है करौली जिले में आपाराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही है इससे जनमानस में काफी आक्रोश है.

Tags: Crime News, Karauli news, Kidnapping Case, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें