HPBOSE 12th Result 2023 DECLARED: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

HPBOSE 12th Result 2023 DECLARED: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज यानी 20 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट (HPBOSE 12th Result 2023) जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट (HPBOSE Class 12th Result) Himachal Pradesh Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 79.74% दर्ज किया गया है. इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में 1,03,928 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए थे. HPBOSE 12th 2023 की परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी. परीक्षा नियमित उम्मीदवारों के लिए सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी और SOS उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी.

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://hpbose.org/ पर क्लिक करके भी HPBOSE 12th Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट (HPBOSE Himachal Pradesh Board 12th Result 2023) देख सकते हैं. इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 1,03,928 छात्र शामिल हुए थे. राज्य भर में कुल 2,180 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते भी बनाए गए थे.

वर्ष 2022 में कक्षा 12वीं के रिजल्ट (HPBOSE 12th Result) 18 जून को सुबह 11:30 बजे घोषित किए गए और परीक्षाएं 22 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी. कुल पास प्रतिशत 93.91 प्रतिशत रहा. कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में कुल 88,013 छात्र उपस्थित हुए और 82,342 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी. उत्तीर्ण छात्रों में से 41,344 लड़के और 40,998 लड़कियां थीं.

आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

HPBOSE 12th Result 2023: SMS के जरिए ऐसे करें चेक
सबसे पहले फोन पर मैसेजिंग एप्लिकेशन को खोलना होगा.
इसके बाद मैसेज को इस फॉर्मेट “HP12<स्पेस>रोलनंबर”  में टाइप करें.
फिर इसे 5676750 पर भेजें.

HPBOSE 12th Result 2023 ऐसे करें चेक
Himachal Pradesh Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
आपके डिवाइस पर होमपेज खुलने के बाद मेन्यू चुनें और ‘RESULT’ टैब पर क्लिक करें.
HPBOSE 12th Result 2023 चुनें.
लॉगिन विंडो में छात्र का रोल नंबर जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें.
सर्च बटन पर क्लिक करें और आपका HPBOSE 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के संदर्भ के लिए HPBOSE 12th Result 2023 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट निकाल लें.

ये भी पढ़ें…
HPBOSE 12th Result 2023 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगा हर अपडेट

Tags: Board result, Board Results, HPBOSE

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें