‘बिल्ला’ बनकर मशहूर हुआ विलेन, पत्नी ने छोड़ा तो बेटे की अकेले की परवरिश, बेटे की हुई मौत तो हुआ दर्दनाक अंत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में एक वो दौर भी था, जब फिल्मों में एक्शन खूब डिमांड में हुआ करता था. फिल्म के हीरो के साथ मेकर्स के लिए विलेन चुनना भी बड़ी चुनौती बनी रहती थी. 70 से 80 के दशक में एक से बढ़कर एक विलेन हुए हैं. इनमें जीवन, प्राण, अजीत, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, अमजद खान, अमरीश पूरी और डैनी डेंजोगपा समेत कई बेहतरीन विलेन शामिल हैं. ये नाम आज भी लोगों को याद हैं, लेकिन एक नाम ऐसा भी है, जिसको पर्दे पर आते ही देख लोग डर जाया करते थे, लेकिन अब लोग उन्हें याद भी नहीं करते हैं. लोगों को तो छोड़िए, जिस इंडस्ट्री में उन्होंने अपने सालों दिए वहां के लोग भी उन्हें भूल चिके हैं.

बॉलीवुड के इस विलेन को उनके असली नाम से शायद ही लोग जानते होंगे. लोग इन्हें मानिक ईरानी के नाम से नहीं बल्कि ‘बिल्ला’ के नाम से जानते थे. बेशक लोग इन्हें नाम से शायद नहीं पहचानते होंगे, लेकिन तस्वीर देखते ही जरूर कह उठेंगे, ‘अरे ये तो वही बिल्ला है.’

विलेन को भूला बॉलीवुड?
पुरानी फिल्मों में भले आपने इन्हें नोटिस किया होगा, लेकिन अब शायद आप भी इन्हें भूल गए होंगे. 70-80 दशक में इन्होंने बैड बॉय के किरदारों को खूब जिया और उस दौर में हर बड़े एक्टर के साथ काम किया, लेकिन आज उन्हें शायद ही कोई याद करता है.

‘डॉन’ में बने अमिताभ के बॉडी डबल
मानिक ईरानी यानी ‘बिल्ला’ का जन्म कहां और कब हुआ इसके बारे में कोई खास जानकारी तो नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनका जन्म मैसूर में एक पारसी परिवार में हुआ था. मानिक ईरानी फिल्मों में बतौर स्टंट मैन के तौर पर काम करना शुरू किया था. शुरुआत में ये हीरो के बॉडी डबल के रूप में काम किया है. बहुत कम लोग ये जामते हैं कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म ‘डॉन’ में उनके बॉडी डबल बनकर सारे स्टंट उन्होंने ही किए थे. मानिक की हाइट अमिताभ से थोड़ी से लंबी थी, इसलिए उन्हें बिग बी का बॉडी डबल बनकर सारे स्टंट करने में कोई दिक्कत कभी नहीं हुई. ‘डॉन’ सुपरहिट साबित हुई, सभी अमिताभ की खूब तारीफ कर रहे थे, लेकिन किसी ने भी मानिक के काम के लिए दो शब्द नहीं कहे और न फिल्म में क्रेडिट मिला.

‘पाप और पुण्य’ से की एक्टिंग करियर की शुरुआत
मानिक ईरानी ने साल 1974 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘पाप और पुण्य’ से की थी. शशि कपूर और शर्मीला टैगोर स्टारर इस फिल्म में मानिक ईरानी ने एक छोटा सा किरदार निभाया था. इस फिल्म में उन्होंने विलेन बने अजीत के गुर्गे का किरदार निभाया था. अपनी पहली ही फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने वाले मानिक को इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ पर्सनालिटी को लेकर काफी सराहना मिली.

Manik Irani, Manik Irani News, Manik Irani Films, Manik Irani aka Billa, body builder of Amitabh bachchan in Don 1978, villain of bollywood Manik Irani, Manik Irani mystery death, Manik Irani painful life, Manik Irani Son, Manik Irani wife, Manik Irani death reason, Manik Irani Son name, Manik Irani family, Manik Irani Biography in hindi

स्क्रीन पर मानिक ईरानी के आते ही दहशत फैल जाती थी. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

मणिक ने की कई यादगार फिल्में
इसके बाद उन्होंने ‘कालीचरण’, ‘त्रिसूल’, ‘डॉन’, ‘विश्वनाथ’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘शान’, ‘सिलसिला’, ‘नास्तिक’ और ‘मंगल पांडे’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया. ‘कालीचरण’ फिल्म में मानिक ने ‘गूंगे बदमाश’ का किरदार निभाया था, ये किरदार आज लोगों के जहन में है. मानिक ईरानी इसके बाद अमिताभ बच्चन के साथ ‘त्रिशूल’ फिल्म में नजर आए. इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ की जमकर धुनाई भी की थी.

‘बिल्ला’ बन घर-घर में बनाई पहचान
सुभाष घई की फिल्म आई ‘हीरो’. ये फिल्म में साल 1983 में रिलीज हुई. इस फिल्म ने मानिक ईरानी को बॉलीवुड का फेमस विलेन बना दिया. इस फिल्म में उन्होंने ‘बिल्ला’ नाम के विलेन का किरदार निभाया था. दर्शक आज भी मानिक को ‘बिल्ला’ के नाम से ही जानते हैं. हालांकि, मानिक ने इससे पहले भी विलेन के किरदार निभाए थे, लेकिन उन्हें जो पहचान उन्हें ‘बिल्ला’ से मिली वो किसी और किरदार से नहीं मिली.

Manik Irani, Manik Irani News, Manik Irani Films, Manik Irani aka Billa, body builder of Amitabh bachchan in Don 1978, villain of bollywood Manik Irani, Manik Irani mystery death, Manik Irani painful life, Manik Irani Son, Manik Irani wife, Manik Irani death reason, Manik Irani Son name, Manik Irani family, Manik Irani Biography in hindi

मानिक ईरानी के इस अवतार ने बच्चों को बहुत डराया था.

‘पुरानी हवेली’ में डराया
इस बात को भी शायद कोई जानता होगी की रामसे बदर्स की सुपहिट फिल्म ‘पुरानी हवेली’ में मानिक ईरानी ने हैवान का किरदार निभाया था और इस किरदार ने वाकई लोगों को डरा दिया था. इस रोल के बाद बच्चों में उनका खौफ ऐसा हो गया था कि आम जिंदगी में जब मानिक सड़क पर गुजारा करते थे, तो बच्चे छिप जाया करते थे. मानिक ने अपने करियर में 100 फिल्में की है. दरअसल फिल्मों में उनके किरदार बहुत ज्यादा छोटे होते थे, इसलिए एक साल में कई-कई फिल्में कर लिया करते थे.

बेटे की मौत ने तोड़ दिया
इस तरह मानिक ईरानी ने 80 और 90 के दशक में विलेन के रोल में राज किया और अपना खौफ काबिज रखा, लेकिन ये खौफ अचानक ही धूमिल हो गया जब मानिक इरानी ने शराब के नशे में खुद को डुबो लिया. दरअसल, कहा जाता है कि जब उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थीं, तो उन्होंने अपने लाडले बेटे को अकेले पाला-पोसा और बड़ा किया. लेकिन अचानक अनके बेटे की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. इस गम में उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया.

कैसे हुई मौत?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेटे की मौत के बाद वह रात दिन नशे में चूर रहने लगे. उनकी मौत को लेकर कहा जाता है कि उनकी मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई. वहीं ये भी कहा जाता है कि मानिक इरानी ने आत्महत्या की, लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं, लेकिन इतना तो जरूर सच है कि मानिक इरानी को अब फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से भूल चुकी है.

Tags: Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें