
रितेश कुमार/समस्तीपुर. क्या आपको दिल्ली जाना है और सीट नहीं मिल रही है. तो 21 को आप स्पेशल ट्रेन पकड़ें. यह ट्रेन बरौनी से खुलकर आनंद विहार जाएगी. रेलवे ने वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय किया है. बताया जाता है कि पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर बरौनी से आनंद विहार के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है. यह स्पेशल ट्रेन बरौनी से केवल एक दिन 21 मई 2023 को परिचालित की जाएगी.
इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा के रास्ते बरौनी से आनंद विहार के लिए वन-वे स्पेशल के परिचालन का निर्णय किया गया है. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05267 बरौनी-आनंद विहार वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन 21 मई को किया जाएगा.
बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 05267 बरौनी-आनंद विहार वन-वे स्पेशल ट्रेन 21 मई 2023 (रविवार) को बरौनी से 21:30 बजे खुलकर 22:30 बजे समस्तीपुर, 23:35 बजे मुजफ्फरपुर, 00:45 बजे हाजीपुर, 02:25 बजे छपरा रुकते हुए 22.5.2023 को 20:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 1, शयनयान श्रेणी के 10 कोच एवं साधारण श्रेणी के 10 कोच होंगे.
.
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 10:03 IST









