
चूरू. राजस्थान के चूरू में पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन आ रहा है. यहां दिन में सूर्य के तल्ख तेवरों से जनजीवन त्रस्त तो रात को धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो रही है. बावजूद इसके लोगों को भीषण गर्मी से राहत नही मिल रही. चूरू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया.
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में ये परिवर्तन देखा गया है और पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही लगातार अर्द्धशतक की और बढ़ रहे तापमान की रफ्तार पर ब्रेक लगे हैं. दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है, तो जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं. वह धूप से बचने के इंताजाम कर ही बाहर आ रहे हैं.
मौसम केंद्र प्रभारी रविंद्र सिहाग ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया. शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया. सिहाग ने बताया कि 21 तारीख के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से अगले एक-दो दिन में बारिश भी हो सकती है.
पारा 50 डिग्री पार पहुंचने की संभावना
मई महीने की शुरुआत में तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के साथ ही ये माना ज रहा था कि जिस रफ्तार से तापमान बढ़ रहा है. जिससे जल्द ही तापमान 50 डिग्री पार पहुंचेगा. लेकिन, अचानक से हुए मौसम में परिवर्तन के बाद तापमान की रफ्तार पर ब्रेक तो लगा लेकिन गर्मी से राहत नही मिली.
.
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 09:39 IST









