इस पॉलिसी से निवेशकों को मिल सकते हैं 25 लाख रुपये, रोजाना बचाने होंगे सिर्फ 45 रुपये, क्या है LIC की स्कीम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इस पॉलिसी में डेथ बेनिफिट और राइडर बेनिफिट का भी लाभ मिलता है.
इस स्कीम में आपको कम से सम एश्योर्ड 1 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलता है.
इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी तरह का टैक्स छूट नहीं मिलता है.

नई दिल्ली. आज हम आपको एलआईसी (LIC) की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताएंगे जिसमें निवेश करने पर आपको डबल बोनस का लाभ मिलेगा. इस पॉलिसी का नाम है जीवन आनंद पॉलिसी (Jeevan Anand Policy). यह पॉलिसी एक प्रीमियम टर्म पॉलिसी है जिसमें आपको प्रीमियम का भुगतान केवल तब तक ही करना पड़ता है तब तक की आपको पॉलिसी चलाना है. इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें आप बहुत ज्यादा नहीं बल्कि बहुत कम पैसा बचाकर 25 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पॉलिसी (Jeevan Anand Policy Details) के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

इस पॉलिसी के जरिए आप भविष्य के लिए अच्छा पैसा बचा सकते हैं. वैसे तो कम निवेश करके बड़ा फंड बनाने के कई ऑप्‍शन बाजार में मौजूद हैं. लेकिन किसी भी योजना में निवेश से पहले आपको सभी की समीक्षा जरूर कर लेनी चाहिए. ऐसा करना इसलिए जरूरी है, क्‍योंकि कुछ योजनाएं ऐसी होती हैं, जिनमें समय के साथ आपका पैसा बढ़ता तो है ही, साथ ही आपको कुछ अतिरिक्‍त फायदे भी होते हैं.

ये भी पढ़ें: अब सड़कों पर नहीं बहाना पड़ेगा पसीना, ये एक वेबसाइट सरकारी और प्राइवेट, दोनों नौकरी ढूंढने के लिए है काफी

निवेश करना है बेहद आसान
इस पॉलिसी में निवेश करना बहुत ही आसान है. अगर आप भी इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास सरकारी दस्‍तावेज होना चाहिए. अगर आपके पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट रहेगा, तो आप बिना किसी टेंशन के इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं.

रोजाना बचाएं 45 रुपये
इस पॉलिसी में निवेश के लिए आपको हर दिन 45 रुपये यानी 1358 रुपये की बचत करनी होगी. इस छोटी सी बचत से आप 25 लाख रुपये का फंड मैच्योरिटी पर बना सकते हैं. इसके लिए आपको लॉन्ग टर्म में निवेश करना होगा. इसके लिए आप मैच्योरिटी की अवधि 35 साल तक चुन सकते हैं. 1358 रुपये हर महीने या फिर हर दिन 45 रुपये जमा करने के अलावा आप सालाना 16,300 रुपये भी जमा कर सकते हैं. 35 साल तक इस स्कीम में यह राशि जमा करने पर आपको मैच्योरिटी पर 25 लाख रुपये मिलेंगे.

मिलेंगे ये फायदे
इस पॉलिसी में डेथ बेनिफिट और राइडर बेनिफिट का भी लाभ मिलता है. अगर किसी पॉलिसीहोल्डर की मैच्योरिटी से पहले मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में पॉलिसीहोल्डर के नॉमिनी को 125 फीसदी तक का डेथ बेनिफिट मिलेगा. इस स्कीम में आपको कम से सम एश्योर्ड 1 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलता है. वहीं अधिकतम की इस पॉलिसी में कोई सीमा नहीं हैं. वहीं राइडर बेनिफिट में आपको एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म राइडर, न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर और न्यू क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट का लाभ मिलता है. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी तरह का टैक्स छूट नहीं मिलता है.

Tags: LIC Pension Policy, LIC Pension Scheme, Money Making Tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें