टाटा की ‘धाकड़’ कार की सेल नहीं ले रही रुकने का नाम, इसके आगे फॉर्च्युनर भी भरती है पानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Tata SUV Sales: Harrier Tata Motors के सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स में से एक है. यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार मॉडल है. खबर है कि इस कार ने भारत में सेल्स का नया रिकॉर्ड बनाया है. टाटा ने इस कार को लॉन्च करने के पहले दिन से लेकर अब तक 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल की खबरें आ रही हैं. इस कार मॉडल को टाटा ने सबसे पहले जनवरी 2019 में लॉन्च किया था.

Harrier ने सेल शुरू होने के बाद केवल 4 सालों में सेल्स का इतना बड़ा आंकड़ा हासिल किया है. टाटा मोटर्स ने इस कार को अपने ओमेगा-आर्क प्लेटफॉर्म पर बनाया है. हैरियर इस प्लेटफॉर्म पर बनने वाली टाटा की पहली कार मॉडल है. कुछ जगुआर लैंड रोवर SUVs इसके T8 प्लेटफॉर्म का उपयोग करके बनाई गई हैं. उदाहरण के लिए, रेंज रोवर एसयूवी कार मॉडल इसी प्लेटफॉर्म पर निर्मित होता है. यही कारण है कि टाटा हैरियर एसयूवी लैंड रोवर एसयूवी कारों की तरह काफी अट्रैक्टिव दिखती है.

अडवांस फीचर लोडेड
भारत में SUV को फ्रेश रखने के लिए Tata ने समय-समय पर अपडेटेड मॉडल्स और स्पेशल एडिशन लॉन्च किए हैं. टाटा की यह रणनीति कार की जबरदस्त सेल के मुख्य कारणों में से एक है. अभी तक, Tata Harrier डार्क एडिशन, कैमो एडिशन और रेड डार्क एडिशन जैसे कई स्पेशल एडिशन पेश कर रही है. इसके अलावा टाटा इस 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी में 19 अलग-अलग ऑप्शन भी देती है.

शुरुआती कीमत Rs. 15 लाख
इसकी शुरुआती कीमत Rs. 15 लाख है और टॉप मॉडल 24.07 लाख रुपये है. दोनों एक्स-शोरूम कीमतें ही हैं. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में टाटा ने लग्जरी फीचर्स, आधुनिक तकनीकी फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स भी दिल खोलकर दी हैं. खासतौर पर, जब सेफ्टी की बात आती है तो इसे नो-कॉम्प्रोमाइज़ व्हीकल के रूप में डिज़ाइन किया गया है. टाटा मोटर्स ने हैरियर कार में सबसे अडवांस सेफ्टी फीचर्स ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) सिस्टम ऑफर किया है. हैरियर यूजर्स इस सिंगल फीचर के जरिए कई तरह के सिक्यॉरिटी फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News, Tata Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें