
हाइलाइट्स
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है कलौंजी के बीज.
कलौंजी के बीज से कंट्रोल में रहता है डायबिटीज.
Health Benefits Of Kalonji: कलौंजी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. कलौंजी हार्ट से लेकर लिवर तक लिए बहुत लाभकारी है. इसे सही तरीके से उपयोग करने पर स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ हो सकते हैं. कलौंजी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. रोजाना कलौंजी के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल घटता है. हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी रामबाण है. इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. आइए आज हम बताते हैं कि कलौंजी का सही से लाभ पाने के लिए इसे कैसे उपयोग करें.
1.दही के साथ: कलौंजी के बीजों को दही के साथ खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. शुगर लेवल को कम करता है. दिन में दही में कलौंजी मिलाकर खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है.
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों नहीं खाते ज्यादा अंजीर? ब्लीडिंग की हो सकती है समस्या, ये हैं 4 बड़े नुकसान
2. कलौंजी पानी: कलौंजी पानी डायबिटीज के साथ वजन कम करने के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसके लिए एल गिलास पानी मे कलौंजी को डालकर उबाल लें. जब पानी अच्छे से उबल जाए तो उसे किसी दूसरे गिलास में छानकर पी लें. यह डायबिटीज के लिए फायदेमंद है ही साथ ही वजन भी कम करने में लाभकारी है.
3. कलौंजी पाउडर: कलौंजी को कूटकर पानी के साथ भी लिया जा सकता है. इसके लिए कलौंजी को अच्छे से कूट लें. जब वह पाउडर मि तरह बन जाए तो इसे एक गिलास पानी के साथ पी लें. यह डायबिटीज के लिए बेहद लाभकारी होगा.
इसे भी पढ़ें- 50 साल की उम्र में भी लोहे सी मजबूत रहेंगी हड्डियां, 6 हेल्दी फूड्स से कर लें दोस्ती, स्वाद भी लाजवाब
4. कलौंजी-नींबू: डायबटीज के मरीजों के लिए कलौंजी और नींबू का सेवन वरदान साबित हो सकती है. इस ड्रिंक को पीने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है. इसके लिए पानी में नींबू निचोड़कर उसमें कलौंजी के बीजों को मिला लें. इसके सेवन से शुगर कंट्रोल रहेगा. इसके नियमित सेवन से हार्ट भी हेल्दी रहता है. स्वस्थ शरीर के लिए आप नियमित कलौंजी का सेवन कर सकते हैं. यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.
.
Tags: Health, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 08:39 IST









