Sarkari Naukri 2023: झारखंड हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के लिए वैकेंसी, जानें योग्यता व आवेदन की प्रक्रिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. अगर आप हाईकोर्ट में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सरकार बहुत ही बेहतरीन मौका लेकर आयी है. क्योंकि झारखंड हाईकोर्ट में 42 पदों के लिए पर्सनल असिस्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है. इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई तक कर सकते हैं. महिलाओं के लिए वैकेंसी में 2 सीटें आरक्षित है.

झारखंड हाई कोर्ट ऑफिशल वेबसाइट में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 21 से 35 वर्ष के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं व सरकार के नियम के अनुसार आयु में अलग-अलग वर्गों को छूट भी मिलेगी.आवेदन करने के पहले आप योग्यता व आवेदन की पूरी प्रक्रिया यहां जान ले.

क्या है चयन प्रक्रिया व योग्यता
पर्सनल असिस्टेंट जॉब के लिए भर्ती प्रक्रिया में स्टेनोग्राफी या टाइपिंग टेस्ट शामिल होगा. इसके बाद वाइवा टेस्ट होगा. ध्यान रहे इंग्लिश टाइपिंग स्पीड कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए व शॉर्ट हैंड स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए 10 फीसदी गलती माफ होगी. इन सभी क्राइटेरिया में पास करने के बाद मेरिट लिस्ट निकाला जाएगा.मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवार की ही 42 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. क्वालिफिकेशन की बात करें तो किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है.

कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए 25 मई से 24 जुलाई के रात 12:00 बजे तक ही तय समय सीमा है. आप इस वेबसाइट www.jharkhandhighcourt.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरने के बाद उसका एक प्रिंट आउट भविष्य में उपयोग के लिए निकाल सकते हैं. वहीं, फीस की बात करें तो एससी/एसटी के लिए 125 रुपए और अन्य उम्मीदवार के लिए 500 रुपए हैं. पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क माफ. फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भी भुगतान किया जा सकता हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 07:26 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें