बॉलीवुड सिंगर बेटी ने पूर्व क्रिकेटर पिता को किया हैरान, जन्मदिन पर दिया खास 'तोहफा'

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



मंडी. बॉलीवुड सिंगर शिवरंजनी ने अपने पिता को जन्मदिन पर गाने का तौहफा दिया है. शिवरंजनी ने अपने पिता के जन्मदिन पर अपने पहले पहाड़ी गाने ’’माथे जो बिंदलु’’ को नार्थ इंडिया के मशहूर फिल्म प्रॉडक्शन ’’नॉर्दन फिल्म्स’’ के बैनर तले रिलीज किया. शिवरंजनी ने गाना रिलीज करने के बाद अपने पिता को इसका लिंक भेजकर जन्मदिन की बधाई दी और इसे अपने पिता को समर्पित किया.

शिवरंजनी ने बताया कि यह गाना उन्होंने अपने पिता शक्ति सिंह के साथ संयुक्त रूप से गाया और फिल्माया है, लेकिन पिताजी को यह उम्मीद नहीं थी कि गाना इतनी जल्दी बनकर उनके जन्मदिन पर रिलिज हो जाएगा. उनका सारा सेटअप मुंबई में है और गाने को एडिट होने में समय लगने वाला था, लेकिन यहां पर उन्हें नार्दन फिल्म्स ने मदद की और गाने की एडिटिंग करके उसे तय समय पर रिलीज कर दिया. शिवरंजनी ने बताया कि उनके पिता अभी मुंबई में हैं और जन्मदिन पर ऐसा तौहफा पाकर बेहद खुश हैं.

बॉलीवुड सिंगर शिवरंजनी सिंह मूलतः हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर की रहने वाली हैं. उनके पिता शक्ति सिंह हिमाचल के जाने-माने किक्रेटर थे और रणजी खेला करते थे. आजकल शक्ति सिंह बीसीसीआई में मैच रैफरी की भूमिका निभा रहे हैं. शिवरंजनी की परवरिश मुंबई में ही हुई.

मात्र 13 वर्ष की आयु से शिवरंजनी ने गाना शुरू कर दिया था. बीते 6-7 वर्षों से शिवरंजनी बॉलीवुड में अपनी गायकी का लोहा मनवा रही हैं. लल्ला-लल्ला लोरी, जानू मेरी जान और आई वांट तेरा ईश्क सहित उन्होंने कई गाने गाए हैं. शक्ति सिंह को भी गाने का शौक है और वो भी शंकर महादेवन और प्रीतम के साथ काम कर चुके हैं. इसके साथ ही कई पहाड़ी गाने भी शक्ति सिंह ने गाए हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें