Nalanda News: नालंदा में 248 स्कूलों का रुका वेतन, DEO ने तलब किया जवाब, जानिए मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट मो. महमूद आलम

नालंदा. बिहार के नालंदा में अपनी मर्जी से सरकारी स्कूलों को संचालित करने वाले जिले के 248 स्कूलों के हेडमास्टरों पर विभाग की गाज गिरी है. डीईओ केशव प्रसाद ने उन सबों से जवाब तलब करते हुए उनके वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. इतना ही नहीं, 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया गया है. अगर उस निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं होता है, तो फिर उन सबों के खिलाफ प्रपत्र क गठित किया जाएगा.

डीईओ द्वारा जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य कार्यालय के आदेश के तहत जिले में संचालित सभी प्रकार के स्कूलों में वर्ष 2022-23 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का आंकडा भारत सरकार के वेबपोर्टल पर प्रविष्टि किया जा रहा है. जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्चतर माध्यमिक व अन्य शिक्षण संस्थानों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का आंकडा भारत सरकार के वेबपोर्टल पर प्रविष्टि किया जा रहा है. लेकिन, जिले के 248 स्कूलों द्वारा अभी तक प्रविष्टि शुरू ही नहीं किया गया है. जो इन स्कूलों के हेड मास्टरों द्वारा सरकारी काम के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, उदासीनता एंव वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना का घातक है.

बार-बार पत्र और फोन कर बताया गया था अंतिर डेट

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस काम की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई थी. इस कारण इन स्कूलों के एचएम को बार-बार पत्र एंव फोन के जरिए ऑनलाइन प्रविष्ट करने का आदेश दिया जाता रहा है. परंतू इन सभी प्रधानाध्यापकों ने अभी तक इस काम में अपनी रुची नहीं दिखाई है. इससे यह साबित होता है कि ये सभी एचएम काम करने में असर्थ हैं या फिर जान बूझकर इस काम में लगातार शिथिलता बरत रहे हैं. इन्हें आदेश दिया गया है कि यू-डायस प्लस 2022-23 के मॉड्यूल 3 स्टूडेंट प्रोफाइल (एसडीएमएस) की आंकड़ों को हर हाल में 48 घंटे के अंदा पूरा करें. इनमें अस्थावां प्रखंड 3, बेन 5, बिहार शरीफ 57, बिन्द 2, चंडी 6, 15, गिरियक 40, हरनौत 28, हिलसा 9, इस्लामपुर 4, करायपरसुराय 2, नगरनौसा 2, नूरसराय 6, रहुई एक, राजगीर 9, सरमेरा 7, सिलाव 38 और थरथरी प्रखंड के 11 स्कूलों के एचएम शामिल हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 06:31 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें