Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेज गिरावट, राजस्थान-एमपी में बढ़ गए दाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. WTI क्रूड 0.43 फीसदी गिरकर 71.55 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.37 फीसदी गिरकर 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 1 रुपये कम होकर 105.96 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है. वहीं, डीजल की कीमत में 97 पैसे की गिरावट है और यह 92.49 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. पंजाब में पेट्रोल 47 पैसे और डीजल 45 पैसे सस्ता हो गया है. इसी तरह हरियाणा, केरल सिक्किम और झारखंड में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं. दूसरी ओर तेलंगाना में पेट्रोल 1.48 और डीजल 1.39 रुपये महंगा होकर क्रमश: 111.83 और 99.84 प्रति लीटर पर बिक रहा है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा समेत कुछ और राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है. एक महानगर चेन्नई में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 11 और 9 पैसे सस्ता हुआ है.

ये भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर जीरो देखने से भी ज्यादा जरूरी है एक चीज, इस पर नहीं डाली नजर, तो लग जाएगी वाट!

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.94 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.44 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ये भी पढ़ें- Electric Road: यही चीज अगर इंडिया में बन जाए तो क्या कहने! यहां भाग-भाग कर इलेक्ट्रिक गाड़ियां ले रहे लोग

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Tags: Business news, Business news in hindi, Petrol diesel price, Petrol price today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें