Bokaro Crime News: खाली प्लॉट में युवक में गोली मारकर हत्या, CCTV पर पुलिस की नजर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- मृत्युंजय कुमार

बोकारो. जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शाम के साढ़े छह बजे से सात बजे की बीच गोली चलने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चास पुलिस को दी. चास पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति को खून से लथपथ मृत पाया. मौके से कई खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान फुदनीडीह के रहने वाले विष्णु शर्मा के रूप में की गई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी.

घटना किस वजह से हुई है अभी पता चल नहीं पाया है. घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है. घटना एक बाउंड्री वॉल के अंदर हुई है. मौके से मिले खोखा को देखने से पता चल रहा है कि गोली दो हथियार से चली है. मृतक के सिर वह शरीर में कई गोरी लगे हैं. चास थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया हूं. मौके से कई खोखा बरामद हुए हैं. अगल-बगल के घरों में लगे सीसीटीवी को खंगाला जाएगा.

घटना जहां हुई है वह एक बाउंड्री के अंदर खाली जमीन है. पुलिस अनुमान लगा रही है कि मृतक दीवार फांद कर बाउंड्री में प्रवेश किया था उसके साथ अन्य लोग भी होंगे. जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है. क्योंकि गोली दो हथियार से चली है. खोखा भी दो अलग अलग ही मिले हैं. ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या गोली दोनों तरफ से चली या फिर दो हथियार से शख्स को मारा गया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा.

Tags: Bokaro news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें