फिर पर्दे पर लौट रहा गोलमाल का धमाल!, जल्द शुरू होने वाली है फिल्म, श्रेयस तलपड़े ने बता दिया रोहित शेट्टी का प्लान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ फिल्म सीरीज सुपरहिट रही है. गोलमाल फिल्म की कॉमेडी आज भी खूब पसंद की जाती है. फिल्म की कॉमेडी क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहती हैं. हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर प्लॉप रही है. ऐसे में रोहित शेट्टी भी अपने दर्शकों के लिए पुराना जादू तैयार कर रहे हैं. रोहित शेट्टी जल्द ही गोलमाल-5 की तैयारी शुरू करने वाले हैं. रोहित शेट्टी ने भी इसकी जानकारी दी थी.

अब गोलमाल के एक्टर श्रेयस तलपड़े ने भी इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलासा किया है. श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘केवल फैन्स ही नहीं हम लोग भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने गोलमाल की अगली फिल्म की घोषणा कर दी थी. लेकिन कोरोना के बाद चीजें बदल गईं. अगर ईमानदारी से कहूं तो मुझे अभी कहानी के बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही रोहित शेट्टी इस पर काम शुरू कर देंगे.’

रणवीर सिंह आएंगे नजर!
हाल ही में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा कि इस फिल्म में रणवीर सिंह को भी कास्ट करने की चर्चा है. हालांकि ये खबर सामने आने के बाद रणवीर सिंह की फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है. वहीं बात अगर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सर्कस (Cirkus) की करें तो इस मल्टी स्टारर फिल्म में रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में थे. साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी.

गोलमाल फिल्म ने रोहित शेट्टी को कराया हिट!
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल साल 2006 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी नीरज वोरा ने लिखी थी. अजय देवगन, अरसद वारसी, शर्मन जोशी और तुषार कपूर स्टारर फिल्म महज 15 करोड़ रुपये के बजट से बनी थी. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. गोलमाल ने वर्ल्ड वाइड 46 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. इसके बाद से ये सीरीज भी हिट रही थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें