
मुंबई. मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को कथित तौर पर ‘ब्लैकमेल’ करने और उनसे जबरन वसूली के प्रयास से जुड़े एक मामले में 700 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है. एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी. मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर की एक अदालत में आरोपी अनिल जयसिंघानी, उनकी बेटी एवं फैशन डिजाइनर अनिक्षा और उनके रिश्तेदार निर्मल जयसिंघानी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया.
अधिकारी ने कहा कि आरोप पत्र में 13 गवाहों के बयान हैं. अमृता फडणवीस की शिकायत पर दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल थाने में 20 फरवरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें- 2000 Rupees Note: 2000 रुपये का नोट चलन से होगा वापस, कब से नहीं छापे गए इसके नए नोट? जानें
उल्लेखनीय है कि अनिक्षा और निर्मल जयसिंघानी को जमानत मिल गई, जबकि कई मामलों का सामना कर रहे अनिल जयसिंघानी अब भी जेल में हैं.
.
Tags: Devendra Fadnavis, Maharashtra, Mumbai police
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 23:44 IST








