Rs 2000 Notes: सर्कुलेशन से बाहर किया गया 2000 का नोट, जानें नोएडा वासियों ने क्या दी प्रतिक्रिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कुमार/नोएडा. 19 मई 2023 को रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला लिया है. बैंकों से RBI ने नए 2000 के नोट ग्राहकों को नहीं देने को कहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार 23 मई से 30 सितम्बर 2023 तक बैंको में 2000 के नोट बैंको में लोग जमा कर सकते हैं.

जैसे ही यह सूचना आई आम लोगों में इसकी चर्चा शुरू हो गई. लोगों ने आठ नवंबर 2016 के नोटबंदी के दिन को याद करना शुरू कर दिया लोगों ने उन दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखना शुरू कर दिया. लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी है यह जानने के लिए हमने बात की आम लोगों से, सुनिए उन्होंने क्या कहा.

पुष्कर शर्मा नोएडा के निठारी में रहते हैं वो बताते हैं कि इस बार पहले की तरह अव्यवस्था नहीं होगी. पिछली बार लोगों में डर बैठ गया था कि न जानें नोटबंदी क्या होती है कैसे लोग करेंगे सब काम लेकिन इस बार सब नॉर्मल तरीके से हो जाएगा. इस बार लोगों को सब पहले से अंदाजा है, इस बार लोगों के पास दो हजार के नोट है भी नहीं. पुष्कर बताते हैं कि इस तरह के प्रयोग किया जाना चाहिए ताकि अवैध धन को वापस मार्केट में लाने में आसानी हो.

ऑनलाइन पेमेंट में न हो दिक्कत
राहुल सेक्टर 12 में रहते हैं वो बताते हैं कि जब पहली बार नोटबंदी (Demonetisation) हुआ तो लोगो को ऑनलाइन पेमेंट की आदत लगी जैसे जैसे लोग ऑनलाइन पेमेंट पर निर्भर हुए इसके बाद ये महंगा होता चला गया. इस पर ध्यान देना चाहिए. प्रिंस चौड़ा गांव में रहते हैं वो बताते हैं कि उस वक्त व्यापारियों को बड़ी दिक्कत हुई थी. कोशिश किया जाना चाहिए कि इस दौरान ऐसा न हो. प्रिंस ने कहा कि वैसे तो चार महीने है दिक्कत नहीं होनी चाहिए लोगों को.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 23:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें