RBSE 12th Result 2023 : दर्जी की बेटी ने 12वी साइंस में लहराया परचम, कहा-डॉक्टर बनकर करूंगी सेवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नरेश पारीक/चूरू. कहते हैं कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो मुश्किल से मुश्किल राहें भी आसान बन जाती है ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ढाणी डीएसपुरा की मोनिका दुलड़ ने जिसने संसाधनों के अभाव में हिम्मत नही हारी बल्कि और मेहनत और लगन के साथ दिन रात पढ़ाई की और 12वी साइंस में 92.40 % अंक लाकर न सिर्फ गांव का नाम रोशन किया है बल्कि परिजनों का मान भी बढ़ाया है.

पिता एक पैर से हैं दिव्यांग
अभावों में अच्छे अंक लाकर गौरवान्वित करने वाली मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है. मोनिका की इस सफलता के बाद मोनिका के घर जश्न का माहौल है. 12वी साइंस मद अच्छे अंक लाकर मान बढाने वाली मोनिका के पिता टेलर है और दिव्यांग है.

मोनिका के पिता महेंद्र बताते हैं कि बचपन से ही पोलियो के चलते एक पैर से वह चलने-फिरने मेंअसमर्थ है और पूरा परिवार उनके टेलरिंग के कार्य पर ही निर्भर है.

डाक्टर बनने का है सपना
मोनिका के पिता ने बताया कि दो भाई बहनों में बड़ी मोनिका बचपन से ही होनहार है और मोनिका की मां गृहणी है. जिसके 10वी में 95% अंक आए थे. मोनिका बताती है कि वह करीब 5 से 6 घँटे तक सेल्फ स्टडी करती थी और उसका सपना अब डॉक्टर बनना है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें