गर्लफ्रेंड के साथ जयपुर आये दिल्ली के कारोबारी को किया अगवा, लूटी 1 करोड़ की कार, फिरौती भी ली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- विष्णु शर्मा

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में 19 जनवरी को दिल्ली के कारोबारी को जयपुर बुलाकर किडनैपिंग कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने की वारदात का खुलासा हुआ है. वारदात में शामिल तीन बदमाशों को रामनगरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से लूटी गई कारोबारी की 1 करोड़ रुपए कीमत की ऑडी कार भी बरामद की है.

इस तरह 19 जनवरी को दिया वारदात को अंजाम

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी जगदीश मीणा ने 19 जनवरी को प्रॉपर्टी दिखाने का झांसा देकर दिल्ली के एक व्यापारी को जयपुर बुलाया था. कारोबारी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जयपुर पहुंचा. तब आरोपी जगदीश अपने दो साथियों के साथ कारोबारी को जगतपुरा में एक होटल में ले गया. वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की. उसे डरा धमकाकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी और उसकी 1 करोड़ रुपए कीमत की ऑडी गाड़ी भी लूट ली.

पुलिस ने नहीं लिखी कंप्लेन तो कोर्ट पहुंची पीड़ित

डीसीपी पूर्व ज्ञानचंद यादव के मुताबिक वारदात के बाद पीड़ित कारोबारी ने दिल्ली पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई. उसने केस दर्ज नहीं होने पर हाईकोर्ट में रिट लगाई. तब मार्च महीने में दिल्ली पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर जयपुर कमिश्नरेट भेज दिया.

तीन गिरफ्तार

यहां रामनगरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की. इसकी जांच सब इंस्पेक्टर संग्राम सिंह को दी गई. इस पर स्पेशल टीम के राजेश कुमार व साइबर सेल ने अहम भूमिका अदा की. आखिरकार पुलिस ने गैंग के सरगना आरोपी जगदीश मीणा व उसके दो साथियों कमल सिंह और भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की ये कार्रवाई एडीसीपी अवनीश कुमार, एसीपी रामसिंह, एसएचओ विष्णु खत्री के नेतृत्व में की गई.

Tags: Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें