गेमिंग कम्युनिटी के लिए खुशखबरी! नए अवतार में लौट रहा है BGMI गेम, जल्द होगा डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

Krafton ने BGMI को जल्द लाॅन्च करने की जानकारी दी है.
पिछले 10 महीनों से भारत में बैन है गेम.
गेमिंग कंपनी के लिए निर्धारित होगी कुछ नई नियम व शर्तें.

BGMI Re-launch: Krafton का लोकप्रिय मोबाइल गेम Battlegrounds Mobile India जल्द ही वापसी करने जा रहा है. गेमिंग कंपनी ने PUBG फैंस के लिए इसकी घोषणा अपने फेसबुक पेज पर की है. बता दें कि पिछले साल भारत सरकार ने BGMI पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए बैन लगा दिया था. हालांकि अब यह गेम लौट रहा है, तो अब इसके Google Play Store और Apple App Store पर लौटने की उम्मीद की जा रही है.

इसके डेवलपर और दक्षिण कोरिया स्थित गेमिंग कंपनी क्राफ्टन (Krafton) ने संचालन फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए भारत सरकार और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है. इसके पिछले वर्जन PUBG मोबाइल को समान सुरक्षा मुद्दों और चीन से लिंक के चलते भारत में प्रतिबंधित किया गया है.

यह भी पढ़ें: ये है AC वालों का देश, 100 में से 91 घरों में लगे हैं एयर कंडिशनर, अमेरिकियों को भी छोड़ा पीछे

कंपनी को माननी होंगी ये शर्तें
नई रिपोर्ट में कहा गया है कि BGMI की वापसी के लिए क्राफ्टन (Krafton) को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. कंपनी को कथित तौर पर 90 दिनों (तीन महीने) के लिए प्रत्येक दिन समय-सीमा के साथ गेम पेश करने के लिए कहा गया है. इससे खासकर बच्चों में खेल की लत को रोकने की संभावना है.

क्राफ्टन ने गेम में खून न दिखाने के लिए एनिमेशन को बदलने की शर्त मानी है. BGMI के पिछले वर्जन में, क्राफ्टन ने कम हिंसक दिखने के लिए रक्त के रंग को हरे रंग में बदल दिया था. हालांकि, Krafton ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि BGMI हर दिन सीमित समय के लिए यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा या नहीं. बयान में कहा गया है कि बैटल रॉयल-स्टाइल गेम जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: Apps आपकी नाक के नीचे से चुरा लेंगे डेटा, ये छोटी से गलती पड़ जाएगी भारी, जल्दी सही कर लें मोबाइल की ये सेटिंग

BGMI के थे 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स
PUBG की तरह, BGMI ने भी सीमित समय की उपलब्धता के बावजूद भारत में बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की. लॉन्च के एक साल बाद ही इसे 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड कर लिया था. Krafton ने एक बयान में कहा, “BGMI ने मुख्यधारा के टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला पहला Esports कार्यक्रम बनकर इतिहास रच दिया था, जिसने कुल 20 करोड़ दर्शकों को आकर्षित किया था.”

BGMI पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद, Krafton ने भारत में अपने विस्तार के प्रयासों को जारी रखा था. अप्रैल में, क्राफ्टन के तहत इंडिपेंडेंट स्टूडियो RisingWings ने भारत में Defense Derby गेम लॉन्च किया था, जो बैटल रॉयल-स्टाइल BGMI से पूरी तरह अलग है. इससे पहले, कंपनी ने कंप्यूटर के लिए Road to Valor Empires नाम के एक गेम को भी लॉन्च किया था.

बैटल रॉयल शैली के मोबाइल गेम अभी भी भारत में लोकप्रिय हैं. BGMI पर प्रतिबंध लगने के बाद, खिलाड़ियों ने Call Of Duty की ओर रुख किया, जो कि एक बेहद पॉपुलर पीसी गेम भी है. Garena Free Fire भी BGMI का एक विकल्प था जो अब भारत में उपलब्ध नहीं है.

Tags: Android Games, Battlegrounds Mobile India, Tech news, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें