इन 10 मेट्रो स्‍टेशनों तक पहुंचना होगा आसान, पब्लिक ट्रांस्‍पोर्ट से मिलेगी पिकअप और ड्रॉप ऑफ सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. दिल्ली मेट्रो 17 मई 2023 से मल्टी मोडल इंटीग्रेशन (MMI) सुविधा वाले अपने कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को निर्बाध और आसान आवाजाही की सुविधा प्रदान करने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है. इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल पथ मार्ग से विक्रेताओं, अतिक्रमणकारियों जैसे ई-रिक्शा, रेहड़ी ऑटो आदि के अतिक्रमण को हटाया जा रहा है.

दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से बताया गया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य इन सभी स्टेशनों पर उपलब्ध एमएमआई (MMI) सुविधाओं के उचित उपयोग के लिए पैदल यात्रियों के सुरक्षित और सुचारू प्रवाह और सामान्य यातायात को सुनिश्चित करना है. इस अभियान के बाद इन मेट्रो स्टेशनों से प्रवेश या निकास के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी और मेट्रो स्‍टेशनों तक पब्लिक ट्रांस्‍पोर्ट से पिकअप और ड्रॉप ऑफ सुविधा मिलेगी.

इन स्‍टेशनों पर चल रहा अभियान
यह विशेष अभियान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ और संबंधित स्टेशन स्टाफ के साथ मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 08 बजे से 11 बजे तक और शाम 05 बजे से 08 बजे तक चलाया जा रहा है. ये स्‍टेशन पंजाबी बाग, मयूर विहार -1, आजादपुर, वेलकम, जनकपुरी पश्चिम, दिल्ली गेट, दिल्ली कैंट, कश्मीरी गेट, नेहरू एंक्लेव, छत्तरपुर, जसोला विहार, शाहीन बाग हैं.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

अन्‍य स्‍टेशनों पर भी होगी सुविधा
बता दें कि इन स्टेशनों पर यह विशेष अभियान 31 मई 2023 तक प्रतिदिन चलाया जाएगा. वर्तमान में, DMRC नेटवर्क के 61 मेट्रो स्टेशनों में एमएमआई (MMI) सुविधाएं उपलब्ध हैं और अन्य 10 स्टेशनों के लिए एमएमआई (MMI) का कार्य प्रगति पर है. यात्रियों की सुविधा हेतु अन्य स्टेशनों पर भी समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान चलाए जाएंगे.

Tags: Delhi Metro, Delhi Metro News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें