5 रुपये में मिलती है ये स्टाइलिश साइकिल, खूबसूरती इतनी कि चलाने को बेताब रहते हैं लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमित सिंह/ प्रयागराज. तकनीकि के इस भागते युग मे मोटर बाइक का जलवा खूब देखने को मिल रहा है. लेकिन इसी कड़ी में स्टाइलिश साइकिल ने भी अपनी जगह बनाने प्रयासरत है. प्रयागराज में इन दिनों किराए पर साइकिल लेने का ट्रेंड बढ़ गया है. प्रतियोगी छात्र से लेकर विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी स्टाइलिश साइकिल का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं.

खास बात यह है कि यह साइकिल 5 रूपएप्रति घंटे की दर से किराए पर मिलती है. स्टाइलिश लुक इसे बेहद खास बनाता है इतना कि हर कोई इसकी एक बार सवारी जरूर करना चाहता है. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के प्रमुख इलाकों में यह साइकिल स्टैंड बनाया गया है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है.

आंकड़े की बात करें तो 27,600 लोगों ने अब तक इसकी सवारी करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चके हैं. 2 अक्टूबर 2021 से प्रयागराज में अच्छी सेहत के मद्देनजर इसे शुरू किया गया था. इसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपये रखा गया है. हालांकि कुछ युवाओं का आरोप भी है कि अधिकारियों की उदासीनता की वजह से साइकिल स्टैंड पर यह साइकिल धूल भी फांकती हैं. नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि पब्लिक बाइक शेयरिंग की सुविधा का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है. जहां पर थोड़ी बहुत अव्यवस्था हीवहां निरीक्षण कर उसे दुरुस्त कराया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 21:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें