
नई दिल्ली. शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीमें आज यानी शुक्रवार को आईपीएल 2023 में भिड़ रही हैं. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें लीग स्टेज पर दूसरी बार भिड़ रही हैं. पहले मैच में पंजाब ने राजस्थान को 5 रन से हराया था. राजस्थान की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर पंजाब से पिछली हार का हिसाब बराबर करने पर है.
पंजाब और राजस्थान की टीमें आईपीएल में अभी तक 25 बार टकरा चुकी हैं जहां राजस्थान रॉयल्स ने 14 बार जबकि पंजाब ने 11 बार बाजी मारी है. दोनों के 12 अंक हैं और लेकिन बेहतर नेट रनरेट के आधार पर राजस्थान पंजाब से आगे है. दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी बरकरार है. इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी उसे अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा.
दोनों टीमों की संभावित 11
पंजाब किंग्स: भानुका राजपक्षे, शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, नाथन एलिस, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह.
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जो रूट, देवदत्त पडिक्कल/रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर.








