कब्ज से जूझ रहे लोग जरूर खाएं गर्मियोंं का ये खास फ्रूट, पहले दिन से मिलेगा आराम, शुगर भी रहेगी कंट्रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल चाय बनाने में भी किया जा सकता है.
मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए पुदीना का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Mint Leaves Health Benefits: पुदीना को इसकी ठंडक की वजह से गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है. पुदीना की महक लोगों को ताजगी भरा एहसास देती है. पुदीना की पत्तियों को ताजा और सूखा दोनों तरह से खाने-पीने की चीजों में डाला जा सकता है. कई ड्रिंक्स में पुदीना का इस्तेमाल किया जाता है. कई लोग चाय में भी पुदीना डालकर उसका लुत्फ उठाते हैं. पुदीने की पत्तियों को खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. रिसर्च से पता चला है कि पुदीने का सेवन करने से कई बीमारियों से भी राहत मिल सकती है. आज आपको पुदीने की पत्तियां खाने के 5 बड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं.

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से मिले राहत – पुदीने का सेवन करने से इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) से राहत मिल सकती है. मेडिकल न्यूज़ टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह सिंड्रोम पेट दर्द, गैस, सूजन और पाचन संबंधी परेशानियों की वजह बन सकता है. शोध से पता चलता है कि पुदीना का इस्तेमाल इस बीमारी से राहत पाने के लिए किया जा सकता है. इसमें मेन्थॉल नामक एक यौगिक होता है, जिससे पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम मिलता है.

अपच की समस्या होती है दूर – पुदीना अपच से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. अपच की समस्या तब हो सकती है, जब भोजन पाचन तंत्र के बाकी हिस्सों में जाने से पहले बहुत देर तक पेट में रहता है. कई अध्ययनों से पता चला है कि जब लोग भोजन के साथ पेपरमिंट ऑयल लेते हैं, तो भोजन पेट से जल्दी गुजरता है. इससे अपच की समस्या दूर हो सकती है. लोग पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए पुदीना के कैप्सूल भी ले सकते हैं.

ब्रेन फंक्शन होता है बेहतर – पुदीना खाने से ब्रेन फंक्शन में सुधार हो सकता है. पुदीने को खाने के अलावा मिंट ऑयल की सुगंध से भी ब्रेन की कार्यक्षमता में सुधार होता है. एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि ड्राइव करते समय इन तेलों को सूंघने से सतर्कता बढ़ती है और निराशा, चिंता व थकान के स्तर में कमी आती है. हालांकि सभी शोधकर्ता इससे सहमत नहीं हैं. एक अध्ययन में पाया गया कि मिंट ऑयल की सुगंध से मस्तिष्क के कार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें- रोज करें 5 ड्रिंक्स का सेवन, पिघल जाएगा कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक की टेंशन होगी दूर, नस-नस में भरेगी एनर्जी

सर्दी-जुकाम से दिलाए आराम – पुदीना भले ही ठंडक प्रदान करता है, लेकिन सर्दी से राहत दिलाने में भी यह मददगार साबित हो सकता है. सर्दी और फ्लू के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में मेन्थॉल होता है. माना जाता है कि कि मेन्थॉल बंद नाक से राहत दिलाने में एक प्रभावी यौगिक है. सांस लेने में दिक्कत होने पर मेन्थॉल का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है. पुदीना हर मौसम में लाभकारी साबित होता है.

यह भी पढ़ें- यूरिक एसिड को चुटकियों में शरीर से बाहर निकाल देंगे 5 फल, गाउट का खतरा होगा दूर, किडनी भी रहेंगी चकाचक

सांसों की बदबू करता है दूर – पुदीना सांसों की बदबू को दूर कर सकता है. पुदीने के फ्लेवर वाली च्यूइंग गम का इस्तेमाल लोग सांसों की बदबू को रोकने या उससे छुटकारा पाने में करते हैं. विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि पुदीने से बने अधिकांश उत्पाद कुछ घंटों के लिए सांसों की दुर्गंध को दूर कर सकते हैं. हालांकि ये प्रोडक्ट खराब सांस पैदा करने वाले बैक्टीरिया या अन्य यौगिकों को कम नहीं करते हैं. पुदीने की चाय पीने और ताजी पत्तियों को चबाने से सांसों की बदबू और बैक्टीरिया को मारने दोनों में मदद मिल सकती है.

Tags: Health, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें