
हाइलाइट्स
इंसानी दिमाग जैसा AI रोबोट Phoenix हुआ लॉन्च
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बड़ा कदम
Tesla ने भी अपने ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus पर दिया अपडेट
नई दिल्ली. दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है. OpenAI का ChatGPT हर चीज के लिए गो-टू चैटबॉट बन गया है. कल्पना कीजिए कि चैटबॉट वास्तव में एक रोबोट होता जो आपके कामों में शारीरिक रूप से आपकी सहायता कर सकता. ऐसा लगता है कि एआई-संचालित रोबोट (AI-Powered Robots) के दिन अब दूर नहीं हैं. दरअसल, वैंकूवर स्थित रोबोटिक्स कंपनी सैंक्चुअरी एआई (Sanctuary AI) ने अपने एआई-संचालित ह्यूमनॉइड रोबोट फीनिक्स (Phoenix) को पेश किया है जिसे वर्कफोर्स में शामिल होने के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह ‘सामान्य इस्तेमाल के लिए मौजूद रोबोट्स में दुनिया का पहला इंसान जैसा इंटेलिजेंस’ है. यह प्रतीत होता है कि एआई की दुनिया में एक बड़ा कदम है, जिसमें चैटबॉट्स का वर्चस्व रहा है.
इस एआई-पावर्ड रोबोट का वजन लगभग 70 किलोग्राम है और यह 5.7 फीट लंबा है. इसके 2 हाथ हैं जो इंसानी हाथों जैसा काम कर सकता है. रोबोट 25 किलो तक वजन वाली चीजों को उठाने में सक्षम है. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, कंपनी ने वैंकुवर के एक रिटेल स्टोर में रोबोट की क्षमताओं का प्रदर्शन किया है, जहां उसे मर्चेंडाइज पैकिंग से लेकर टैगिंग और सफाई तक के काम करने का काम सौंपा गया है. रोबोट की मैक्सिमम स्पीड 3 मील प्रति घंटा है.
कंपनी के एक ट्वीट के अनुसार, “फीनिक्स कार्बन द्वारा संचालित होने वाला पहला ह्यूमनॉइड है, जो AI कंट्रोल सिस्टम में सबसे अग्रणी है और सामान्य इस्तेमाल रोबोट में दुनिया की पहली मानव जैसी इंटेलिजेंस बनाने के हमारे मिशन में एक बड़ा कदम है.”
टेस्ला और इसके एडवांस ह्यूमनॉइड
दिलचस्प बात यह है कि फीनिक्स के अनावरण के बमुश्किल कुछ घंटों बाद, टेस्ला ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस पर एक अपडेट दिया. एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट प्रोग्राम को वर्तमान में टेस्ला बॉट या ऑप्टिमस (Tesla Bot or Optimus) के रूप में जाना जाता है.
एक नया वीडियो में दिखा रहा है कि कैसे टेस्ला बॉट्स आगे चल सकते हैं और चीजों को उठा सकते हैं और पहचान सकते हैं.इन बॉट्स को 2022 में टेस्ला के एआई डे इवेंट में पेश किया गया था.
.
Tags: Artificial Intelligence, Elon Musk, Robot, Tech News in hindi, Tesla
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 17:48 IST








