
मुंबई. सीबीआई (CBI) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को आर्यन खान ड्रग मामले में तलब किया है. इसको लेकर समीर वानखेड़े ने याचिका दायर की है और उसमें शाहरुख खान से हुई अपनी चैट्स का जिक्र किया है. कोर्ट ने वानखेड़े को कल सीबीआई के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराने को कहा है. वानखेड़े को 24 मई तक अन्तरिम राहत मिल गई है और तब तक गिरफ्तारी नहीं होगी.
समीर वानखेड़े के वकील द्वारा उपलब्ध कराई गई इस चैट में शाहरुख खान ने कहा था कि मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि मेरे बेटे को घर लाने में मदद करें. मैं आपको वादा करता हूं कि जो भी आपको मेरी तरफ से मदद चाहिए, मैं वो पूरा करूंगा. इस पर समीर ने जवाब दिया था कि SRK मैं आपके साथ हुं, जल्द ही सब ठीक हो जायेगा.
यह चैट्स समीर वानखड़े के पेटिशन में जोड़ी गई है. समीर वानखेड़े और शाहरुख की बीच 3 Oct 2021 को यह चैट हुई थी
शाहरुख- समीर क्या में आपसे थोड़ी बात कर सकता हूं , Regards SRK.
शाहरुख- मुझे पता है इसे बात करना सही नहीं है, में सिर्फ एक पिता ने नाते बात करना चाहता हूं.लव SRK.
शाहरुख- Thxn Sameer, में आपसे वादा करता हु, इस घटना से वो पूरी तरह से बदल जाएगा..आप भी उस प्राउड करोगे..देश को आप जैसे ईमानदार और हार्डवर्किंग लोगो की जरूरत है..
शाहरुख- Plz थोड़ा ईजी रहे, और मुझे बेटे को घर लाने में मदद करे, में आपने सिर्फ प्राथना कर रहा हु.
शाहरुख – आपने मेरा पूरा बिहेवियर देखा, मैंने कुछ भी आपने खिलाफ बोला है, और ना कुछ किया है.. एक पिता ने नाते में आपसे प्रार्थना कर रहा हूं.
शाहरुख – मैं आपको वादा करता हूं की जो भी आपको मेरी तरफ से मदद चाहिए, मैं वो पूरा करूंगा..
समीर- SRK मैं आपके साथ हूं, जल्द ही सब ठीक हो जायेगा
शाहरुख – मेरी मदद करने लिए दिल से शुक्रिया..
समीर- Dear SRK, मुझे बहुत दुख हो रहा है , जो भी चल रहा है, कोई हमने खुश नही है.. मैं और मेरी टीम ने आर्यन को जानमूज कर नही लिया है, मैं यह विश्वास दिला सकता ही की कोई भी दूसरा आदमी इसको खराब नही कर सकता है..जिसके कोशिश की जा रही है.. धैर्य रखो सब ठीक हो जायेगा..
शाहरुख – इंशाल्लाह, आप एक अधिकारी के तौर पर काम कर रहे है और मैं के पिता का तौर पर..कभी कभी बहुत अच्छा भी अच्छा नहीं होता है..धैर्य ही सबसे बड़ा है..
.
Tags: Actor Shahrukh Khan, Sameer Wankhede
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 17:01 IST








