हरदोई-लखनऊ रोड पर भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

टिम्बर व्यवसायी के दो बेटों की पत्नियां और दो बच्चों की मौत
लखनऊ से हरदोई लौटते वक्त तेज रफ़्तार डीसीएम ने मारी थी टक्कर

हरदोई. संडीला के मशहूर टिंबर कारोबारी के परिवार में दो बच्चों सहित चार लोगों की लखनऊ इलाके के रहीमाबाद क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के हरदोई रोड निवासी टिंबर कारोबारी फहद पुत्र स्व असलम, शमीना पत्नी फहद, आशिफा पुत्री फहद, फातिमा पुत्री असलम, अब्दुल रहमान पुत्र आमिर, मुनीरा पत्नी आमिर लखनऊ से वैगन आर कार से रात को संडीला लौट रहे थे. लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रहीमाबाद थाना क्षेत्र के जिन्दौर गांव के सामने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार अनियंत्रित होकर घुस गई, जिसमे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मलिहाबाद सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने शमीना, फातिमा, अब्दुल रहमान वा आफिया को मृतक घोषित कर दिया और फहद वा मुनीरा को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और चारों शवों को लेकर घर लौट आए. अचानक हुई चार मौतें से परिवार वालों में कोहराम मचा है. फिलहाल परिजनों ने पोस्टमार्टम सहित किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है.

शुक्रवार को जब चारों शवों को सण्डीला लाया गया, तो वहां कोहराम मच गया. दोपहर को एक घर से एक साथ 4 जनाज़े निकाले गए, तो उसे देखने वाली हर आंख बरस पड़ी. वहां मातमी माहौल के बीच चारों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

हादसे की हकीकत जानने पहुंचे अफसर
लखनऊ रोड पर गढ़ी जिन्दौर के पास हुए दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सुन कर हर कोई सन्न रह गया. हादसे की हकीकत जानने के लिए एसडीएम सण्डीला भी टिम्बर व्यवसायी के घर पहुंचे और वहां के लोगों से हादसे के बारे में जानकारी हासिल की. एक साथ 4 लोगों की मौत की खबर सुनते ही वहां के चेयरमैन रईस अंसारी एकदम सकते में आ गए. शुक्रवार की सुबह चेयरमैन टिम्बर व्यवसायी असलम के घर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से मिल कर उन्हें दिलासा दी. टिम्बर व्यवसायी के घर आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ है.

Tags: Hardoi Latest News, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें