महिला ने माथे पर गुदवाया पति का नाम, बड़े-बड़े अक्षरों में लिखवाया Satish, फिर दर्द से लगी छटपटाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


किसी से प्यार होना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है. आप उस शख्स के प्यार में किसी भी हद तक जा सकते हैं. उसकी ख़ुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं. आज भारत में कई इलाकों में महिलाएं वत सावित्री का व्रत रख रही हैं. ये व्रत पति के लंबे उम्र के लिए किया जाता है. इसके अलावा भी करवाचौथ से लेकर तीज पर महिलाएं अपने सुहाग के लिए व्रत रखती हैं. ये तो है भरतीय परम्पराओं में पति के लिए केयर दिखाने का तरीका. लेकिन अब ज़माना एडवांस हो गया है. इसकी के साथ बदल गई है प्यार जताने की परिभाषा.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. इस महिला ने अपने पति एक यूनिक तरीका निकाला. महिला एक टैटू पार्लर में बैठी नजर आई, जहां उसने अपने माथे पर टैटू बनवाने का फैसला किया. महिला ने अपने माथे पर सतीश लिखवाया. चूंकि महिला ने मांग में सिंदूर भर रखा था, इस वजह से लोगों को यकीन हुआ कि महिला अपने पति के नाम का टैटू बनवा रही है. महिला के इस फैसले को देख लोग भी हैरान हैं.

ऐसा भी क्या प्यार
महिला वीडियो की शुरुआत में तो खुश नजर आई. पिंक रंग की ड्रेस में महिला टैटू बनवाने पहुंची. पहले टैटू आर्टिस्ट ने एक कागज़ पर सतीश लिखकर उसे महिला के माथे पर चिपकाकर फॉन्ट का साइज फाइनल किया. इसके बाद उसे कार्बन पेपर के जरिये महिला के माथे पर इंप्रिंट कर दिया. इतनी दूर तक तो महिला खुश ही नजर आ रही थी. लेकिन इसके बाद जैसे ही आर्टिस्ट ने महिला के माथे पर नीडल से इंक भरना शुरू किया, दर्द से उसकी हालत खराब हो गई. वो अपने हाथों से आर्टिस्ट को रोकती नजर आई.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें