Elaectric Scooter Sales: Ola S1 ने फिर गाड़े झंडे, मुंह देखती रह गईं TVS, Bajaj और Ather

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बजाज ने 228 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ टॉप 5 की लिस्ट में जगह बनाई.
टीवीएस और एंपीयर के बीच दिखा कड़ा मुकाबला.
ola की सेल में 72 प्रतिशत का उछाल.

नई दिल्ली. इले‌क्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooters) की दिनों दिन सेल देश में बढ़ती जा रही है. पेट्रोल स्कूटर्स के मुकाबले अब लोग ई-स्कूटरर्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण इनकी रनिंग कॉस्ट और मेंटेनेंस का कम होना है. ऐसे में OLA ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बाजार में अपना एक अलग मुकाम कायम कर लिया है. अप्रैल की सेल पर नजर डाली जाए तो ओला ने सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सेल की है. वहीं टीवीएस, बजाज और हीरो जैसी कंपनियां कहीं पीछे छूट गई हैं. वहीं हीरो मोटोकॉर्प अप्रैल में टॉप 5 की लिस्ट में जगह नहीं बना सकी है.

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से जारी आंकड़ाें के अनुसार अप्रैल में दोपहिया वाहनों की बिक्री पर नजर डाली जाए तो ये अप्रैल 2022 के मुकाबले अप्रैल 2023 में 24.80 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है. इस साल दोपहिया वाहन 66466 यूनिट्स की रही. जो एक साल पहले 53256 यूनिट्स थी.

ये भी पढ़ेंः Driving Mistakes: 10 गलतियां जो ले लेती हैं कार की जान, नई चमचमाती गाड़ी भी कुछ ही दिनों में हो जाएगी कबाड़

72 प्रतिशत की बढ़त
OLA की सेल पर नजर डाली जाए तो ये पिछले साल की तुलना में 72.19 प्रतिशत बढ़ गई है. कंपनी ने 21882 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की यूनिट्स सेल की हैं. जो अप्रैल 2022 में केवल 12708 यूनिट्स थीं. वहीं टीवीएस और एंपीयर की सेल पर नजर डाली जाए तो दोनों ही कंपनियों दूसरे पायदान के लिए मशक्कत करती हुई दिखाई दीं. टीवीएस ने टीवीएस ने जहां अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की 8,726 यूनिट्स की सेल की. वहीं एंपीयर ने 8,318 यूनिट्स की सेल की.

Ather को मिला झटका
काफी समय से इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में अच्छी पोजिशन को बरकरार रखे हुए एथर को बड़ा झटका लगा है. एथर अप्रैल की सेल में चौथे पायदान पर आ गई है. कंपनी ने अप्रैल में केवल 7,746 यूनिट्स की बिक्री की, जो एक साल पहले बेची गई 2,451 यूनिट्स की तुलना में 216.03% की वृद्धि तो थी लेकिन उम्मीद के अनुसार कम रही.

बजाज को फायदा
वहीं पांचवे पायदान पर ही सही लेकिन बजाज ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. कंपनी ने अप्रैल में 4,013 इकाइयां बेचीं, जो अप्रैल 2022 में केवल 1,222 यूनिट्स ही थी. इसकी ग्राथ रेट को देखा जाए तो ये 228.40 प्रतिशत दर्ज की गई.

Tags: Auto News, Car Bike News, Electric Scooter, Electric vehicle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें