माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, जमीन हड़पने के मामले में राहत देने से इनकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट उमर को राहत देने से इनकार कर दिया है. उमर अंसारी ने लखनऊ के जियामऊ में जमीन हड़पने के मामले में दर्ज मुकदमा को रद्द करने की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मगर सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट से माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी के मामले पर सुनवाई से इनकार कर दिया. इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी उमर अंसारी को राहत नही मिली थी. उमर अंसारी फिलहाल फरार चल रहा है. ये पूरा मामला लखनऊ के जियामऊ में जमीन को अवैध तरीके से हथियाने का है. इस केस में मुख्तार अंसारी और उसके दोनों बेटे उमर और अब्बास अंसारी आरोपी हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 13:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें