Wrestlers Protest: कांग्रेस नेता सचिन पायलट पहुंचे जंतर-मंतर, प्रदर्शन कर रहे पहवानों से करेंगे मुलाकात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर में पहलवानों का धरना लगातार जारी है. इस बीच जन संघर्ष यात्रा खत्म कर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहलवानों से मिलने पहुंचे. हालांकि पहले से ही सचिन पायलट के आने के कयास लगाए जा रहे थे. इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी जंतर मंतर पहुंचे थे. उन्हेंने अपने ट्वीट में केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था,’मोदी जी, आप नारी सशक्तिकरण और बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओंका नारा देते हैं.आपके नारे की हकीकत 26 दिनों से जंतर-मंतर पर दिख रही है.’

इधर, डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मंगलवार को संकेत दिया कि वे अपने आंदोलन को रामलीला मैदान ले जा सकते हैं जिससे कि इसे ‘राष्ट्रीय आंदोलन’ बनाया जा सके. ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक तथा एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता विनेश फोगाट सहित भारत के शीर्ष पहलवान पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं जिस पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें