रोज करें 5 ड्रिंक्स का सेवन, पिघल जाएगा कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक की टेंशन होगी दूर, नस-नस में भरेगी एनर्जी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



ग्रीन टी (Green Tea) को बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद असरदार माना जाता है. मेडिकल न्यूज़ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन टी में कैटेचिन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल और टोटल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं. चाय में मौजूद कैफीन गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है. इससे हार्ट हेल्थ को मजबूती मिलती है. (Image- Canva)

सोया मिल्क (Soya Milk) में सैचुरेटेड फैट कम होता है. सोया दूध से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने के लिए प्रति दिन 25 ग्राम सोया प्रोटीन का सेवन करने की सिफारिश करता है. सोया को पूरी तरह से और कम से कम प्रोसेस्ड रूप में खाना बेहतर होता है, क्योंकि उसमें शुगर, नमक और फैट की मात्रा कम होती है. (Image- Canva) टमाटर का रस (Tomato Juice) कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. टमाटर लाइकोपीन नामक यौगिक से भरपूर होता है, जो लिपिड स्तर में सुधार कर सकता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है. टमाटर का रस कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फाइबर और नियासिन से भी भरपूर होता है. आप अपने दिन की शुरुआत टमाटर के रस के साथ कर सकते हैं. (Image- Canva) ओट्स ड्रिंक्स (Oat Drinks) का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल किया जा सकता है. ओट्स में बीटा-ग्लुकन होते हैं, जो आंत में एक जैल जैसा पदार्थ बनाते हैं और पित्त लवण के साथ इंटरैक्ट करते हैं. इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है. 2018 की एक समीक्षा में पाया गया कि ओट ड्रिंक सेमी-सॉलिड या सॉलिड ओट प्रोडक्ट्स की तुलना में कोलेस्ट्रॉल को लगातार कम कर सकता है. (Image- Canva) कोको ड्रिंक्स (Cocoa Drinks) का सेवन करने से शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. डार्क चॉकलेट में भी कोको मुख्य कंटेंट होता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिन्हें फ़्लेवनोल्स कहते हैं. ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार कर सकते हैं. 2015 के एक अध्ययन में पाया गया कि एक महीने तक रोजाना दो बार कोको फ्लेवनॉल युक्त 450 मिलीग्राम ड्रिंक का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है, जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है. (Image- Canva) अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हद से ज्यादा बढ़ गया है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर इलाज कराएं. कोलेस्ट्रॉल का अत्यधिक स्तर हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है. ऐसे में जरूरी है कि नेचुरल तरीकों के अलावा दवाओं के जरिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निजात पाने के लिए रोज 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें. बेहतर लाइफस्टाइल अपनाएं और हेल्दी डाइट लें. (Image- Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें