राजामौली करने जा रहे बड़ा धमाका, बनाएंगे अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म, ‘आदिपुरुष’ कही नहीं टिकेगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. आपको ‘बाहुबली’ का गगनचुंबी झरना जरूर याद होगा. साथ ही माहिष्मती के युद्ध का वह विशाल सेट भी याद होगा. ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ गाना तो शायद ही कोई भारतीय भूल सकेगा, जिसने बॉलीवुड और देश को ऑस्कर का सम्मान दिलवाया. इन दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों को बनाने वाले हिट फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म का फैंस अब फिर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एसएस राजामौली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को टक्कर देने के लिए वो फिल्म बनने वाले हैं, जिसके बारे में लोग जानते तो हैं.

भारतीय इतिहास में 2 विषय ऐसे हैं, जिसके बारे में लोग हमेशा जानना पसंद करेंगे. पहला रामायण, राम की कहानी, जो मर्यादा में रहना सीखता हैं और दूसरा महाभारत, श्रीकृष्ण की कहानी जो सामने वाले को मर्यादा का पाठ पढ़ाते हैं. रामायण पर बहुत बार फिल्म बनने का कोशिश हो चुकी है. जल्द रिलीज होने वाली ‘आदिपुरुष’ की कहानी भी राम की कहानी को बया करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसएस राजामौली भी अब एक ऐसी मेथेलॉजिकल फिल्म लेकर आने वाले हैं, जिसकी कहानी से ज्यादा बजट पर चर्चा हो रही है.

‘आदिपुरुष’ से 10 गुना होगा बजट
एसएस राजामौली अब एक ऐसी मेथेलॉजिकल कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो देश का सबसे बड़ा युद्ध माना जाता है. इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ के 650 करोड़ से करीब 10 गुना ज्यादा होगा. यानी राजामौली की फिल्मों का इंतजार करने वाले दर्शकों को एक नायाब तोहफा मिलने वाला है.

‘बाहुबली’-‘आरआरआर’ के बाद ‘महाभारत’
‘महाभारत’ के विषय को स्क्रीन पर एक नई जिंदगी मिलने वाली है. विश्व विख्यात निर्देशक राजामौली ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने सबसे बड़े सपने के बारे में बात की. राजामौली को साउथ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे बड़े फिल्मेकर्स की श्रेणी में रखा जाता है. इसका कारण उनका विजन है. ‘बाहुबली’ हो या ‘आरआरआर’ उन्होंने दर्शकों के सामने कुछ ऐसे सीन परोसे, जिनकी शायद सपने में ही कल्पना की जा सकती है और इन सपनों को साकार करने का नाम ही राजामौली है.

कैसी होगा राजामौली की ‘महाभारत’
राजामौली भारत के सबसे बड़े मेथेलॉजिकल स्टोरी ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं. पिछले दिनों राजामौली ने एक इवेंट के दौरान इस पर बात की. उन्होंने बताया कि अगर वह ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाते हैं, तो किस प्रकार बनाएंगे. राजामौली ने अपनी बहन के पति डॉक्टर एवी गुरुवा रेड्डी से बात करते हुए बताया कि अगर वो कभी ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने पर आ गए तो वो 10 अलग-अलग पार्ट में पूरी उसे फिल्माना चाहेंगे.

फिल्म बनाने में लगेगा 1 साल का समय
‘आरआरआर’ निर्देशक ने ‘महाभारत’ के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि अगर वह इस फिल्म को बनाना शुरू करेंगे तो उन्हें करीब 1 साल का समय लग जाएगा. उन्होंने कहा कि ‘महाभारत’ के कई अलग-अलग वर्जन मिलते हैं, ऐसे में फिल्म बनाने से पहले सभी को पढ़ना होगा और सभी के विषय में जानकारी जुटानी होगी. राजामौली ने आगे कहा कि महाभारत फिल्म बनाने को लेकर मेरे मन में बस इसी तरह का आईडिया है.

महाकाव्य पर फिल्म बनाना राजामौली का ड्रीम
एक पुराने इंटरव्यू के दौरान राजामौली ने बताया था कि किसी भी महाकाव्य पर फिल्म बनाना उनके लिए एक ड्रीम है. उन्होंने कहा था कि कई बार मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं जितनी भी फिल्में बना रहा हूं, उनसे मैं जो कुछ सीख रहा हूं. वह सब ‘महाभारत’ के लिए ही है. उन्होंने कहा कि कुछ बड़ा करने के लिए छोटी-छोटी चीजें सीखना बहुत जरूरी है और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्में मेरे लिए ये छोटे-छोटे स्टेप्स हैं, जो मैं ‘महाभारत’ के लिए सीख रहा हूं.

पुरानी कहानी से अलग नहीं होगी कहानी लेकिन…
रामचरण के साथ हुई बातचीत में राजामौली ने कहा था कि अगर उन्होंने ‘महाभारत’ बनाई तो उनके कैरेक्टर पूरी तरह अलग होंगे. उनके किरदार और सेट ऐसे होंगे जो ना पहले किसी ने देखे होंगे और ना उनकी कल्पना की होगी. वह कहानी को ऐसा बनाएंगे जो ना पुरानी कहानी से अलग होगी और ना उसमें कोई बदलाव होंगे, लेकिन ‘महाभारत’ के इमोशंस को कैसे दिखाना है. वह अच्छी तरह जानते हैं.

Tags: Adipurush, Entertainment Special, Ss rajamouli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें