Good News: बेगूसराय में किसान ने शुरू की केले की खेती, हो रही लाखों की कमाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीरज कुमार/बेगूसराय. जिले में किसान इन दिनों परंपरागत धान, मकई या फिर गेहूं की खेती को छोड़कर एकीकृत बागवानी कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसे में किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है. किसान इसमें रुचि दिखा रहे हैं, तो जिला प्रशासन भी इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को लगातार प्रेरित कर रहा है. केले की खेती किसानों के लिए आमदनी का जरिया बनता जा रहा है.

बेगूसराय के किसान मुरारी कुमार झा भी केले की बागवानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि केला अच्छे मुनाफा वाली फसल है. पहले इसकी खेती भागलपुर में होती थी, लेकिन अब पूसा से मिले केले के बीज से अपने गांव में उत्पादन कर रहे हैं. वहीं प्रत्येक साल कमाई भी दोगुनी होती जा रही है. अभी केले की बागवानी से सालाना 8 लाख का मुनाफा कमा रहे हैं.

1200 टिशु कल्चर से शुरू की थी केले की बागवानी

किसान मुरारी कुमार झा ने बताया कि केले की बागवानी के लिए पूसा मुफ्त में प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है. प्रशिक्षण के उपरांत बागवानी के लिए केला की बागवानी मिशन के तहत टिशू कल्चर भी मुफ्त में उपलब्ध कराया जाता है. मुरारी ने बताया कि शुरूआत के दिनों में 1200 टिशू कल्चर से बागवानी शुरुआत की थी. हालांकि शुरूआत के कुछ दिनों तक केले के टिशु कल्चर को संभालने में परेशानी तो हुई, लेकिन कृषि वैनानिक एवं उद्यान विभाग की मदद से इससे पार पा लिया.

वैज्ञानिक विधि से केले की बागवानी करने पर मुनाफा भी हुआ. इसके बाद केले की बागवानी का दायरा लगातजार बढ़ाते चले गए. साथ ही आस-पास के किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं. जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि विभागीय प्रयास रंग ला रहा है और बेगूसराय के किसानों भी अब केले की खेती शुरू कर दी है.

70 हजार खर्च कर 2.50 लाख तक की कर सकते हैं कमाई

जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर डंडारी प्रखंड अंतर्गत तेतरी निवासी किसान मुरारी कुमार झा ने बताया कि 2019 में केले की बागवानी शुरू की थी. पहली बार 70 हजार खर्च कर केले की खेती शुरू की थी. इससे ढाई लाख का मुनाफा हुआ. इसके बाद फिर धीरे-धीरे बागवानी बढ़ाते गए. अभी वर्तमान में 4 एकड़ में केले की बागवानी कर रहे हैं. इससे सालना 8 लाख की कमाई हो जा रही है. बेगूसराय के जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन इनकी बागवानी का जायजा भी लेते रहते हैं. वहीं किसान ने बताया कि जिला प्रशासन और सरकार से उत्पादित केले की मार्केटिंग में सहयोग करे तो बेगूसराय भी भागलपुर की तरह ही केले का हब बन सकता है और किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

Tags: Begusarai news, Bihar News, Latest hindi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें