
वानुअतु. न्यू कैलेडोनिया के फ्रांसीसी अधिकार क्षेत्र में लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 7.7 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के बाद शुक्रवार को दक्षिण प्रशांत इलाके के देशों के लिए सुनामी (Tsunami) की चेतावनी जारी की गई. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने कहा कि वानुअतु, फिजी और न्यू कैलेडोनिया के लिए संभावित सुनामी के खतरे जारी किए गए. जबकि ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि इसके पूर्वी तट से दूर लॉर्ड होवे द्वीप के लिए सुनामी से खतरा था. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि भूकंप लगभग 38 किमी. (24 मील) की गहराई में आया. वहीं न्यूजीलैंड ने कहा कि वह अब भी इस बात का आकलन कर रहा है कि भूकंप से उसके तटों पर सुनामी का कोई खतरा तो नहीं है.
.
Tags: Earthquake, Earthquake News, Earthquakes
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 11:28 IST








