Veg Biryani: मुजफ्फरनगर में यहां मिलती है लाजवाब वेज बिरयानी, सुबह से ही लग जाती है लाइन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनमोल कुमार/मुजफ्फरनगर. बिरयानी का नाम सुनते ही बिरयानी के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है और वह उसे खाने के लिए उत्साहित हो जाते हैं. मुजफ्फरनगर के महावीर चौक पर एक वेज बिरयानी वाला है, जिसकी बिरयानी जनपद वासियों में काफी मशहूर है. सुबह ठेला लगते ही भीड़ लगना शुरू हो जाती है.

ठेले के मालिक अंकित ने बताया कि शुद्ध शाकाहारी वेज बिरयानी का ठेला 2017 से महावीर चौक पर लगाया जा रहा है. मैं हर रोज सुबह 5:00 बजे उठकर अपने परिवार के साथ मिलकर शुद्ध एवं स्वच्छ तरीके से शुद्ध शाकाहारी वेज बिरयानी को तैयार करता हूं और ठेले पर बेचता हूं.

कैसे तैयार करते हैं वेज बिरियानी

अंकित ने बताया कि वेज बिरयानी को बिरयानी के ही चावलों से तैयार किया जाता है, जिसमें सोयाबीन, पनीर, मटर,दही ,शुद्ध देसी घी, चटनी आदि चीजें मिलाई जाती हैं. शाकाहारी वेज बिरयानी के अलग-अलग रेट रखे गए हैं. 20 रुपए की प्लेट से लेकर 80 रुपए तक की बिरयानी दी जाती है.

मिट्टी के कुल्हड़ में परोसा जाता है रायता

ठेले के मालिक ने बताया कि बिरयानी की प्लेट को हम बहुत ही अच्छी तरीके से सजाते हैं और अपने ग्राहकों को परोसते हैं. बिरयानी की हर प्लेट में प्याज के साथ-साथ लहसुन, टमाटर और पुदीने की चटनी परोसी जाती है. इसके अलावा ग्राहकों को बूंदी वाला रायता भी परोसा जाता है. रायेते को  डिस्पोजल गिलास में नहीं, बल्कि कुल्हड़ में दिया जाता है, जो कि ग्राहकों को काफी पसंद आता है.

 मुजफ्फरनगर के लोग बिरयानी के दीवाने

ठेले पर बिरयानी खाने आए ग्राहक अश्वनी कुमार ने बताया कि मैं 2017 से लगातार इनके ठेले पर ही बिरयानी खाता हूं, क्योंकि इनकी बिरयानी का स्वाद ही कुछ अलग है. इनकी वेज बिरयानी में भी नॉनवेज बिरयानी का स्वाद आता है. इनकी यह शुद्ध शाकाहारी बिरयानी पूरे जनपद में मशहूर भी है.

Tags: Biryani, Latest hindi news, Muzaffarnagar news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें