
WBBSE Madhyamik Topper List 2023 Released: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट (WBBSE Madhyamik Result 2023 ) जारी कर दिया है. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट (WBBSE Madhyamik Topper List 2023 ) भी जारी कर दिया गया है. इस साल कक्षा 10वीं में देवदत्त मांझी (Devadutta Majhi) और सुभम पाल ने टॉप किया है. देवदत्त मांझी को 697 अंक तो सुभम पाल (Subham Pal) 691 अंक मिले हैं. छात्र जो भी Madhyamik परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे West Bengal Board की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर भी टॉपर्स लिस्ट (WBBSE Madhyamik Topper List 2023 ) देख सकते हैं.
इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://wbbse.wb.gov.in/Web/Home?l=Z के जरिए भी WBBSE Madhyamik Topper List 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के तहत भी टॉपर्स लिस्ट (WBBSE Madhyamik Topper List 2023 ) देख सकते हैं. पिछले साल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.60% रहा, जो पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षाओं के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत है. यह पहली बार था जब COVID-19 महामारी के बाद कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी.
वर्ष 2022 में पूर्वी बर्धमान के रौनक मंडल और बांकुरा के अर्नब गोराई ने WBBSE Madhyamik की परीक्षा में टॉप किया था. उन्होंने 693 अंक प्राप्त किए थे. वहीं मालदा की मौसिकी सरकार 692 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी.
WBBSE Madhyamik Result 2023 SMS से करें चेक
नीचे उल्लिखित वेबसाइटों के अलावा, छात्र SMS विकल्प के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को WB10<स्पेस>रोल नंबर 5676750 पर SMS करना होगा. इसके बाद रिजल्ट छात्र के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा.
WBBSE Madhyamik Topper List 2023 ऐसे करें चेक
West Bengal Board की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां WBBSE Madhyamik Topper List 2023 लिखा हो.
एक PDF फाइल खुलेगी.
WBBSE Madhyamik Topper List 2023 चेक करें और उसे डाउनलोड करें.
.
Tags: Board Results, West bengal board result
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 10:35 IST









