Shani Jayanti 2023: अयोध्‍या के ज्‍योतिषी से जानें शनि देव को खुश करने के उपाय, कष्टों से मिलेगी मुक्ति!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: सनातन धर्म में शनि देव को कर्म प्रधान देवता माना गया है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है. इस बार शनि जयंती 19 मई यानी आज मनाई जा रही है. इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की विधि विधान पूर्वक पूजा उपासना का विधान है, तो दूसरी तरफ सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का भी विशेष महत्व माना जाता है. सनातन धर्म को मानने वाले लोग पवित्र नदियों में स्नान, ध्यान और पूजा पाठ करते हैं. अयोध्‍या के ज्योतिषाचार्य पंडित कलकी राम के मुताबिक, आज कई ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं.

ज्योतिषाचार्य पंडित कलकी राम के बताया कि शनि जयंती के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में आए सभी कष्टों का निवारण होता है. इस बार कई संयोग बन रहे हैं. एक तरफ अमावस्या तिथि है तो दूसरी तरफ शनि जयंती है. ऐसे में जिन जातकों पर शनि देव प्रसन्न होंगे. उनके जीवन में आई सभी दुख बाधा समाप्त होगी. बस उन्हें आज के दिन कुछ उपाय करने चाहिए.

शनि की साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, अगर आप शनि की साढ़ेसाती से परेशान हैं तो आपको शनि जयंती के दिन काले चीजों का दान करना चाहिए. काला तिल, काला उड़द, काला वस्त्र का जल, काला जूता इत्यादि चीजों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. शनि की ढैया से पीड़ित व्यक्ति को समाधान मिलता है. शनि जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान कर न्याय के देवता को प्रणाम करना चाहिए. उसके बाद पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए. इसके पश्चात 7 बार उस पेड़ का परिक्रमा करनी चाहिए. अंत में धूप और दीप जलाकर शनि देव के मंत्र का जप करना चाहिए.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

शनि जयंती के दिन करें ये काम
शनि जयंती के दिन एक काला कपड़ा सवा मीटर का लेना चाहिए. उसमें सवा किलो चना डालना चाहिए. एक कील डालना चाहिए और एक कोयले के टुकड़े को बांधकर उसमें रखना चाहिए. फिर सब को मिलाकर अपने सिर पर 11 बार नीचे ऊपर कर कर पवित्र नदियों में प्रवाहित करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में आए समस्त दुखों का नाश होता है.(नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है न्यूज़ एटिन इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Ayodhya News, Dharma Aastha, Shani Jayanti

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें