शिखा श्रेया/रांची. वट सावित्री पर्व पर सोने व चांदी सस्ते हुए हैं. लगातार दूसरे दिन इनके दामों में गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में खरीदारी करनेवालों के लिए अच्छी खबर है. लगन के मद्देनजर भी खरीदारी का अच्छा मौका है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 57,450 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 60,320 रुपए तय किए गए हैं. वहीं, चांदी प्रति किलो 78,100 रुपए के भाव से बेची जाएगी.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया कि सोना व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर आज 100 रुपए गिरी है. आज चांदी प्रति किलो 78,100 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 78,200 रुपए की दर से बिक्री की गई थी.
सोना के भाव घटे
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 200 रुपए की गिरावट देखी गई हैं. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,650 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 57,450 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 200 रुपए की गिरावट देखी गई. वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 60,530 रुपए के भाव से खरीदा था. आज इसकी कीमत 60,320 रुपए तय की गई है. यानी भाव में 210 रुपए की गिरावट देखी गई.
आपके शहर से (रांची)

IRCTC Tour Packages: करना चाहते हैं 6 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, इस शानदार पैकेज का उठाएं लाभ, देखें शेड्यूल

रांची के इस गैंगस्टर पर अतीक अहमद स्टाइल में हमले का डर, एक संदिग्ध गिरफ्तार, मुंबई में हुआ था अरेस्ट

मलमास में भूलकर भी ना करें मांगलिक कार्य, बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषी ने बताई वजह

झारखंड में सरकारी इंजीनियर बनने का बेहतरीन मौका, JSCC ने निकाली बंपर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन

Palamu News: फर्जी पुलिस बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा,4 गिऱफ्तार

झारखंड में बड़ा घोटाला ! 10 हजार करोड़ की सरकारी राशि का नहीं मिल रहा हिसाब, जानें पूरा मामला

रांची आएं तो इन मंदिरों के दर्शन करना ना भूलें, प्राचीन कला के साथ मनमोहक नजारे मोह लेंगे मन

झारखंड में पत्रकार पर जानलेवा हमला, मारपीट के बाद मारी गोली, स्थिति नाजुक

चाचा की शादी की चल रही थी रस्में, दूसरी तरफ नाबालिग के साथ हो रहा था गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर की इस दुकान पर मिलते हैं 40 से ज्यादा वैरायटी के अचार, खाकर हो जाएंगे फैन

‘मंच से अल्लाह-हू-अकबर बोलें बागेश्वर धाम सरकार,’ कांग्रेस MLA के बयान पर बवाल, MP के मंत्री का पलटवार
ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें कि अब आप सोने की शुद्धता घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए सरकार ने एक ऐप बनाया है, जिसका नाम ‘BIS Care app’ है. इस ऐप की मदद से ग्राहक घर बैठे सोने की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. वहीं अगर ग्राहक को कोई शिकायत है तो वो इसी ऐप की मदद से शिकायत भी कर सकते हैं.
.
Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 09:29 IST









