भाई-बहन की जोड़ी का टीवी सीरियल और वेब सीरीज में धमाल, पढ़ें सतना के चाइल्ड आर्टिस्ट की कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदीप कश्यप/सतना. हर बच्चे के अंदर एक प्रतिभा छिपी होती है, लेकिन उस प्रतिभा को निखारने में जब परिजनों का सहयोग मिलता है तो वह कुछ अच्छा कर दिखाते हैं. ऐसे ही मध्य प्रदेश के छोटे से शहर सतना के प्रभात बिहार कॉलोनी निवासी अजय तिवारी है, जिनकी 10 वर्षीय पुत्री और 13 वर्षीय पुत्र आज रुपहले पर्दे पर धूम मचा रहे हैं. बेटे का नाम आर्यन तिवारी और बेटी का नाम आराध्या तिवारी है. आर्यन और आराध्या दोनों अभी तक कई वेब सीरीज और टीवी सीरियल में अपना किरदार निभा चुके हैं. इसकी शुरुआत दोनों भाई-बहन ने वर्ष 2022 जनवरी से की थी.

विगत डेढ़ वर्षों में दोनों भाई-बहन करीब 4 वेब सीरीज और 3 टीवी सीरियल के साथ 2 मूवीज में रोल निभा चुके हैं. बच्चों की मानें तो जब भी टीवी में कोई ऑडिशन आता था, वे ऑनलाइन ऑडिशन देते थे. इसके बाद दोनों भाई-बहन का वेब सीरीज निर्मल पाठक की घर वापसी में सिलेक्शन हो गया. इसके बाद से दोनों भाई-बहन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आर्यन और आराध्या तिवारी ने बताया कि बचपन से ही दोनों मॉडलिंग, सिंगिंग और डांसिंग के शौकीन हैं. धीरे-धीरे दोनों भाई-बहन टीवी सीरियल और कार्टून देखने लगे. हुबहू उसी तरीके से एक्टिंग करते, फिर क्या था दोनों ने ऑडिशन देना शुरू कर दिया.

निर्मल पाठक की घर वापसी से लेकर…
आर्यन और आराध्या ने वेब सीरीज निर्मल पाठक की घर वापसी के बाद टीवी सीरियल इमली और जय हनुमान के अलावा मूवी में भी अपना भूमिका निभाई है. आज दोनों एक सफल चाइल्ड आर्टिस्ट बन चुके हैं. दोनों अपने एक्टिंग से बचे हुए समय पर पढ़ाई भी करते हैं और शिक्षा को विशेष महत्त्व देते हैं. दोनों भाई-बहन का कहना है कि उन्हें इसके लिए उनके माता-पिता सहयोग करते हैं, जिसकी वजह से आज वह मुकाम पर हैं. वहीं आराध्या ने समाज के लिए एक मैसेज दिया है कि आप अपनी बेटियों को शिक्षित करें और उसे अप्रिशिएट करें, ताकि वह आगे चलकर कुछ अच्छा कर सकें.

आर्यन और आराध्या की मां चित्रा तिवारी का कहना है कि दोनों बच्चे बचपन से ही सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग के शौकीन थे और इसके बाद वह टीवी में मूवी सीरियल और कार्टून देखते. तब वह उसकी एक्टिंग घर में ही करने लगते थे और उसके बाद बच्चे धीरे-धीरे ऑडिशन देना शुरू कर दिए. एक वेब सीरीज के लिए उनका सिलेक्शन हो गया. आज दोनों बच्चे अपनी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं. हमने उन्हें सपोर्ट किया और बच्चे अपने मुकाम पर खरे उतर रहे हैं.

Tags: Mp news, Satna news, Success Story, Web Series

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें